- सड़क बनवाने को लेकर 07 साल की बच्ची ने डीएम से लगाई गुहार
- उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित करें निस्तारण- सीडीओ
- बच्चों से संबंधित अपराधों में त्वरित करें कानूनी कार्रवाई- एएसपी
- सीडीओ ने जिला महिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण
- अवैध हूटर के प्रयोग के विरुद्ध करें प्रभावी कार्रवाई- जिलाधिकारी
- गोण्डा – मुकदमे की दूसरे थाने से कराने की लगाई गुहार
- गोण्डा – मंत्री की नहीं सुनते कारिंदे, नहीं बना दिव्यांग का राशन कार्ड
- गोण्डा-ऑटो-बोलेरो में जबरदस्त भिड़ंत, मासूम समेत महिला की मौत, 6 बच्चे गंभीर
Author: UP Admin desk
डीआईजी सुनील कुमार सिंह व एसपी ने घटना का निरीक्षण कर जांच हेतु टीमें की गठित रसड़ा (बलिया) रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के संवरा चट्टी पर एक नीजि भवन में संचालित बड़ौदा यूपी बैंक शाखा संवरा के बैंक लाकर का ताला सोमवार की रात रहस्मय तरीके से खोलकर लाकर में रखे 21.58 लाख रूपये गायब हो जाने की खबर से बैंक के कर्मचारियों एवं पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मंगलवार की सुबह बैंक में चोरी की घटना की जानकारी होते ही डीआईजी व पुलिस अधीक्षक आेमवीर सिंह ने दल-बल के साथ पहुंचकर शाखा प्रबंधक, कैशियर व मकान स्वामी से गहनता…
बलिया । राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अटेवा प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आह्वान पर पेंशन बचाओ मंच, बलिया के तत्वावधान में NPS/UPS के विरोध एवम् पुरानी पेंशन बहाली(OPS ) की मांग के समर्थन में आज जनपद के शिक्षक/कर्मचारियों/अधिकारियों द्वारा जिला मुख्यालय पर ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन किया गया । जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में आयोजित इस प्रदर्शन में शामिल शिक्षक/कर्मचारियों में सरकार द्वारा लागू पेंशन संबंधी NPS योजना एवम् प्रस्तावित UPS योजना के प्रति भयंकर आक्रोश देखा गया । बताते चलें की उपस्थित समुदाय ने UPS मुर्दाबाद और UPS GO BACK सम्बन्धी नारे लगाकर तख्तियां और पोस्टर को जलाकर अपना विरोध प्रकट…
गोंडा। जिले के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय इटियाथोक में संविदा पर तैनात लेखाकार विनोद कुमार के रिश्वतखोरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि जीएनएस न्यूज इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस वीडियो में एक शिक्षक से लेखाकार विनोद रुपये लेते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो लोगों में काफी चर्चा का विषय बना है। विश्वस्त सूत्रों की मानें तो शैक्षिक अभिलेखों के सत्यापन के नाम पर यह अवैध वसूली बीआरसी केंद्र पर काफी दिनों से चल रही है। हालांकि वायरल वीडियो की समाचार पत्र/चैनल पुष्टि नहीं करता है। मामले…
गोण्डा। जिले की 4 वर्षीय छात्रा आद्या मिश्रा ने अपनी अद्भुत याददाश्त और बुद्धिमत्ता से इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराकर पूरे जनपद का मान बढ़ाया है। आद्या मिश्रा ने संविधान की प्रस्तावना महज 38.38 सेकंड में सुनाकर यह उपलब्धि हासिल की है। इस शानदार उपलब्धि के बाद इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड की टीम ने डाक के माध्यम से उन्हें सर्टिफिकेट और मेडल भेजा है। गणतंत्र दिवस के मौके पर गोंडा जिलाधिकारी नेहा शर्मा द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें चार वर्षीय आद्या मिश्रा को मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है।…
बलिया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुपालन में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस के प्रत्येक तल के निरीक्षण के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सीसीटीवी कक्ष का निरीक्षण एवं लॉग बुक का अवलोकन कियाइस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह तथा मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन उपस्थित रहें। —————-
चितबड़ागांव बलिया। जमुना राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में 26 जनवरी को 76वें गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जमुना राम डिग्री कॉलेज के प्राचार्य अंगद गुप्ता जी, जमुना राम मेमोरियल कॉलेज के प्राचार्य अरुणेंद्र मिश्रा जी, जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रधानाचार्य ए.के. बघेल जी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और छात्रों व शिक्षकों के साथ मिलकर इस खास दिन को यादगार बनाया। समारोह की शुरुआत तिरंगे झंडे को फहराने से हुई, जिसे समूह के चेयरमैन और प्रिंसिपल्स द्वारा संबंधित परिसरों में किया गया। राष्ट्रीय गान की गूंज ने पूरे परिसर को देशभक्ति के माहौल से भर…
बलिया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर माननीय परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह जी द्वारा पुलिस लाइन में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण एवं लैंगिक संवेदनशीलता के क्षेत्र मे बेहतर कार्य करने वाली तीन महिला पुलिसकर्मी-श्रीमती अनिता प्रभारी निरीक्षक थाना खेजूरी, श्रीमती कल्पना मिश्रा थानाध्यक्ष महिला थाना, श्रीमती दुर्गावती देवी उo निo महिला थाना को मोमेंटो व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, पुलिस अधीक्षक श्री ओमवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री ओजस्वी राज तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी मो0 मुमताज उपस्थित रहें।
माननीय मंत्री जी ने झण्डारोहण कर परेड की ली सलामी उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित बलिया । प्रदेश के माननीय मंत्री परिवहन श्री दयाशंकर सिंह जी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर झण्डारोहण किया।माननीय मंत्री परिवहन ने परेड की सलामी ली तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ.…
