Author: UP Admin desk

आवास विकास के सात फीडरों पर दस दिन छह घंटों की होगी कटौती गोण्डा। जनपद मुख्यालय के आवास विकास विद्युत केंद्र पर मरम्मत कार्य के चलते पूरे दस दिनों तक चारों फीडरों पर छह घंटों तक सप्लाई बाधित रहेगी।यह जानकारी देते हुये एसडीओ नरसिंह नारायण ने बताया कि,आगामी 24 जनवरी से केन्द्र पर मरम्मत कार्य शुरू होगा जो 26 जनवरी को छोड़कर 4 फरवरी तक चलेगा । इस दौरान आवास विकास के सभी फीडरों महाराजगंज, गरीबी पुरवा,पालीटेक्निक, आवास विकास, बड़गांव उपकेन्द्र, हास्पिटल ,ददुआ बाजार के साथ फीडर 33 आदित्य ग्रेन, रुद्राक्ष में 10 बजे से 4 बजे तक छह घंटे…

Read More

चौंतीस सौ लोगों का हुआ पंजीकरण गोण्डा। विद्युत विभाग के एकमुश्त समाधान योजना के तहत अब तक चौंतीस सौ लोगों का पंजीकरण करा साढ़े छह करोड़ रुपए की विद्युत राजस्व वसूली की गई है। यह जानकारी देते हुये बड़गांव केंद्र पर तैनात एसडीओ नरसिंह नारायण ने बताया कि,विद्युत बकायेदारों के लिये सरकार व विभाग द्वारा लाई गई एकमुश्त समाधान योजना के तहत दिनरात एक करते हुये बड़गांव क्षेत्र के आवास विकास, पूरे शिवा बख्तावर, जेल रोड और बड़गांव इलाके के लोगों को ओटीएस में पंजीकरण कराने के लिये प्रेरित किया गया । जिसका यह नतीजा रहा कि,इन सभी इलाकों के…

Read More

गोण्डा। जिले के नवाबगंज क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी बसपा नेता अब्दुल राजिक उस्मानी के विरूद्ध अदालत के आदेश पर धोखाधड़ी सहित तमाम संगीन धाराओं में स्थानीय पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।शाहपुर गांव निवासी मो मुजीब पुत्र मो हनीफ ने अदालत के आदेश पर दर्ज कराये गये मुकदमे में बताया कि उसने बसपा नेता के यहां 2015,2016 और 2017 में तीन वर्ष तक दस हजार रूपये प्रतिमाह वेतन पर मुनीम गीरी की थी।इसी दौरान बसपा नेता ने धोखाधड़ी एंव छल कपट पूर्वक नौकरी एंव जमीन के बदले जमीन देने का लालच देकर उसकी भूमि गाटा संख्या 259 को दान…

Read More

गोण्डा।जिले के नवाबगंज में अवैध वसूली के आरोप में थाने के तीन आरक्षियों को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया। आरोप है कि पशु व्यापारी से तीनों आरक्षियों ने एक लाख रुपए मांगे थे।जनपद अम्बेडकर नगर के इल्तिफ़ात गंज निवासी अकील अहमद थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में अपने मामा रफीक यहां रह कर पिकप चलाता है। सोमवार को बस्ती जिले के हैदराबाद निवासी मुस्लिम नाम के शख्स ने उसे भाड़े पर थाना क्षेत्र के ही जैतपुर गांव से भैंस व पांड़ा लाने के लिए कहा था । वह भाड़े पर अपनी पिकप पर एक भैंस व दो पंड़वा लाद…

Read More

अयोध्या चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग का मामला गोण्डा। तीर्थ क्षेत्र अयोध्या की चौरासी कोसी परिक्रमा का मार्ग जनपद की लगभग 3 दर्जन से भी अधिक गांवों से होकर गुजरेगा। इन गांवों में क्षेत्र के भी तमाम गांव शामिल हैं। सरकार इन गांवों में चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग में पड़ने वाली जमीनों का अधिग्रहण कर चुकी है। किसानों ने अपनी जमीनों का बैनामा भी कर दिया है लेकिन अब बैनामा करने वाले किसानों पर दोहरी मार पड़ रही है। क्षेत्र के सैकड़ों किसान ऐसे हैं जिन्होंने बैनामे के बाद फसल काट कर अपनी जमीनों को खाली छोड़ दिया है लेकिन आज…

Read More

गोण्डा। बंदरों के हमले से बचकर भागी महिला की छत से गिरकर हुई मौत। परिवार में मचा कोहराम।थाना क्षेत्र के खड़ौआ गांव के लोनियन पुरवा गांव निवासी पदमा देवी उम्र करीब 50 वर्ष पत्नी राघवराम चौहान रविवार को छत पर चावल को सूखने के लिए रखा था। सायं करीब चार बजे बंदरों का एक झुंड उनके छत पर आ गया। बंदरों को छत से भगाने के लिए वह छत पर गई।इसी दौरान बंदरों ने उन्हें उनके ऊपर हमला कर दिया। बंदरों से बचने के लिए वह सीढ़ी की तरफ भाग कर नीचे उतरने लगी इसी दौरान एक बंदर ने उनके…

Read More

मंत्री ने गोण्डा में संवैधानिक अधिकार यात्रा के तहत किया रोड-शो गोण्डा। लाल झंडा और टोपी लेकर सरकारी कार्यालयों में जायेंगे तो अधिकारी देगा सम्मान! ओपी राजभर के अंदाज में यह बातेंअपनी संवैधानिक अधिकार यात्रा के तहत सोमवार को जनपद पहुँचे प्रदेश कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर संजय निषाद ने कही। इस दौरान उन्होंने जनपद में अपने सैकड़ों समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ रोड-शो भी किया । इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री ने सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए विपक्षी पार्टियों सपा,बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कैबिनेट मंत्री ने यूपी की कई सीटों…

Read More

गोण्डा। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत नगर व ग्राम पंचायत के 2018 में सर्वे के आधार पर तैयार सूची नाम शामिल किए जाने तथा अद्यतन में अनावश्यक लेखपाल की डियूटी लगाये जाने पर आपत्ति और बहिष्कार के सम्बन्ध में उ.प्र.लेखपाल संघ के गोण्डा इकाई के अध्यक्ष दीपक त्रिपाठी ने संगठन के अन्य पदाधिकारियों के साथ बुधवार को जिलाधिकारी नेहा शर्मा को ज्ञापन दिया है।डीएम को दिये ज्ञापन में कहा गया है कि,वर्षों से अन्य विभागो द्वारा अपने विभागीय कार्यों की जिम्मेदारी लेखपालो पर डालने और उसे करने के उपरांत किसी भी आरोप कमी के लिए जनता एवं शासन की नजरो…

Read More

ओटीएस कैंप का निरीक्षण कर 256 बड़े बकायेदारों की लाइने काटी,दर्जनो खराब मीटर बदलवाये गये।मनोज मौर्य गोण्डा। शनिवार को जिले के करनैलगंज में लखनऊ से आये विद्युत विभाग के प्रबंध निदेशक भवानी सिंह खंगारौत के नेतृत्व में अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुये करनैलगंज के 256 बड़े बकायेदारों का विद्युत विच्छेदन करते हुये 20.63 लाख रुपये की बकाया वसूली की गई।इस संबंध में विद्युत विभाग के जारी प्रेस नोट में यह जानकारी दी गई कि, शनिवार को करनैलगंज क्षेत्र के बकायेदार विद्युत उपभोक्ताओं को ओ०टी०एस० योजना के अन्तर्गत पंजीकरण हेतु प्रेरित किये जाने हेतु मेगा…

Read More

मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे पर आई खुशी,एएसपी का जताया आभार गोण्डा।जिले की पुलिस ने विभिन्न इलाकों से गायब हुये लगभग 26 लाख मूल्य के 176 स्मार्ट फोन बरामद करने में बड़ी सफलता पाई है। जिन्हें पुलिस ने मुख्यालय बुला सभी स्मार्ट फोन उनके स्वामियों को सौंप दिया है।इस संबंध में पुलिस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) मनोज रावत ने जानकारी देते हुये बताया कि,जनपद के विभिन्न थानाक्षेत्रों से गायब हुये वीवों, रेडमी, ओप्पो, सैमसंग ,रियलमी आदि कंपनियों के 176 स्मार्ट फोनो की सूचना पुलिस को मिली थी।जिसपर सभी के आईईएमआई नंबरों को पुलिस और…

Read More