Author: UP Admin desk

(GNS),31 चीनी सेना ने चेतावनी देते हुए कहा कि ताइवान की आजादी का मतलब सिर्फ जंग है. चीनी सेना के प्रवक्ता कर्नल वू कियान ने बताया कि यूनिफिकेशन ऑफ चाइना इतिहास की ऐसी घटना है, जिसका होना निश्चित है, इसे टाला नहीं जा सकता. दरअसल 20 मई को ताइवान में नए राष्ट्रपति लाई चिंग ते ने पदभार संभाला. उन्होंने अपने शपथ ग्रहण समारोह के दौरान ताइवान की आजादी की बात कही. वहीं चीनी सेना के प्रवक्ता ने राष्ट्रपति के इसी भाषण पर पलटवार करते हुए यूनिफिकेशन ऑफ चाइना की बात कही. बता दें कि लाई चिंग ते ने ताइवान के…

Read More

(GNS),31 स्पेन, नॉर्वे और आयरलैंड के बाद स्लोवेनिया की सरकार ने भी इन तीन देशों के रास्ते पर चलते हुए गुरुवार को फिलिस्तीन को एक आजाद राष्ट्र की मान्यता देने का ऐलान किया है. इस प्रसताव को अभी संसद से पास होना बाकी है, प्रधानमंत्री रॉबर्ट गोलोब ने कहा है कि उनकी सरकार ने मान्यता प्रस्ताव संसद को भेज दिया है. संसद की बैठक अगले हफ्ते की शुरुआत में हो सकती है, इसी बैठक में ये प्रस्ताव पेश किया जाएगा. कदम को प्रभावी बनाने के लिए संसद की मंजूरी आवश्यक होती है. गोलोब के सत्तारूढ़ उदारवादी गठबंधन को 90 सदस्यीय…

Read More

(GNS),31 पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर 4 से 8 जून तक चीन का दौरा करेंगे. पाकिस्तान इस समय गले तक कर्ज में डूबा हुआ है. जिसके चलते पाकिस्तान के लिए चीन से यह मुलाकात काफी जरूरी है. पाक और चीन के बीच होने वाली इस मुलाकात पर जानकारी देते हुए पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मुमताज बलूच ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि यह यात्रा अरबों डॉलर के चीन-पाकिस्तान आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने में मदद करेगी. जो बीजिंग की बेल्ट एंड रोड पहल का एक मुख्य हिस्सा है. पाकिस्तान के विदेश…

Read More

(GNS),31 लंदन में भारतीय मूल की नौ साल की लड़की को मोटरसाइकिल सवारों ने गोली मार दी. अब वह अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है. ऐसा माना जा रहा है कि वह दक्षिण भारत के केरल की रहने वाली है. मेट पुलिस डिटेक्टिव चीफ सुपरिंटेंडेंट जेम्स कॉनवे ने घटना के संबंध में बताया कि नौ वर्षीय लड़की अपने परिवार के साथ रेस्तरां के अंदर खाना खा रही थी. उसे गोली लग गई और वह गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है. हमारी संवेदनाएं उसके और उसके परिवार के साथ हैं और उन्हें विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा सहायता प्रदान की…

Read More

(GNS),31 मध्य गाजा में शुक्रवार को इजराइल के दो हवाई हमलों में कम से कम एक दर्जन लोग मारे गए. मृतकों में दो बच्चे और चार महिलाएं शामिल हैं, जबकि अन्य हमले में 16 हूती विद्रोहियों को जान गंवानी पड़ी है. डेयर अल-बलाह अस्पताल के अधिकारियों और एसोसिएटेड प्रेस के पत्रकारों के अनुसार, शुक्रवार को मध्य गाजा में दो हवाई हमलों में बच्चों सहित कम से कम एक दर्जन लोग मारे गए, जिन्होंने शवों की गिनती की. हमलों ने नुसेरत और बुरेज को प्रभावित किया. मारे गए लोगों में दो बच्चे और चार महिलाएं शामिल थीं और शवों को डेयर…

Read More

(GNS),30 हाल ही में ईरान के सुप्रीम लीडर ने सऊदी अरब से रिश्ते सुधारने की इच्छा जताई थी, कुछ ऐसे ही संकेत क्राउन प्रिंस सलमान की ओर से भी मिले थे. इब्राहिम रईसी की मौत के बाद राष्ट्रपति पद संभालने वाले कार्यवाहक राष्ट्रपति मोहम्मद मौखबर ने भी पहली विदेश कॉल क्राउन प्रिंस सलमान से की और उनको ईरान आने का न्योता दिया. लेकिन दोनों देशों में संबंध बेहतर होने से पहले ही टकराव शुरू हो गया है. हज यात्रा को कवर करने गए 6 ईरानी मीडिया कर्मियों को सऊदी सरकार ने हिरासत में लेने के बाद देश से निकाल दिया…

Read More

(GNS),30 गाजा में युद्ध को लेकर इजराइल से महीनों तक चले तनाव के बाद ब्राजील ने बुधवार को अपने राजदूत को वापस बुला लिया. ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने गाजा युद्ध के चलते यह फैसला किया है. बता दें कि लूला गाजा हमले की आलोचना करते रहे हैं. इस कदम की घोषणा ब्राज़ील के आधिकारिक राजपत्र में की गई थी. वहीं इजराइल के विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस मामले पर ब्राजील सरकार से अभी तक कोई आधिकारिक मैसेज नहीं मिला है. हालांकि, मीडिया रिपोर्टों के बाद, ब्राज़ीलियाई प्रभारी डी’एफ़ेयर को आज एक बैठक के लिए मंत्रालय में उपस्थित होने…

Read More

(GNS),30 ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह ख़ामेनेई ने अमेरिका के छात्रों के लिए एक पत्र लिखा है. इस पत्र में ख़ामेनेई ने फिलिस्तीन के लिए अमेरिकी यूनिवर्सिटीज में प्रदर्शन करने वाले छात्रों की हौसला अफजाई की है, साथ ही उनको कई हिदायत भी दी हैं. ख़ामेनेई ने छात्रों के प्रदर्शनों पर कहा, “आपने रेसिस्टेंस मोर्चे की एक ब्रांच बना ली है और अपनी सरकार के क्रूर दबाव के सामने एक सम्मानजनक संघर्ष शुरू कर दिया है. आपका संघर्ष एक ऐसी सरकार से है, जो खुले तौर पर हड़पने वाले और क्रूर ज़ायोनी शासन का समर्थन करती है. सुप्रीम लीडर ने…

Read More

(GNS),30 संयुक्त राज्य अमेरिकी की वायु सेना के पास जल्द ही बी-21 रेडर स्टील्थ बॉम्बर होगा, जिसकी फ्लाइट टेस्टिंग शुरू हो गई है. इसकी पहली उड़ान के साथ ही पहली तस्वीर दुनिया के सामने आई है, जिसने चीन और रूस जैसे देशों के होश उड़ गए हैं, ऐसे में अमेरिका की यह बड़ी उपलब्धि है, जिसके सामने कोई भी देश नहीं टिकता है. बी-21 रेडर स्टील्थ बॉम्बर दुनिया का सबसे आधुनिक बमवर्षक है. यह जितना खतरनाक है, उतने ही गुपचुप तरीके से अपने मिशन को अंजाम तक पहुंचाता है. इसने बुधवार को उड़ान भरी तो अमेरिकी वायु सेना ने पहली…

Read More

(GNS),30 इजराइल की सेना ने बुधवार को दावा किया कि उसने मिस्र के साथ गाजा की सीमा पर चलने वाले एक रणनीतिक गलियारे पर नियंत्रण कर लिया है. इस बीच, इजराइली सेना ने राफा के पश्चिम में एक निर्दिष्ट सुरक्षित क्षेत्र में एक शिविर पर गोलाबारी की और फिलिस्तीनी नागरिकों की नवीनतम सामूहिक हत्या में 13 महिलाओं और लड़कियों सहित कम से कम 21 लोगों को मार डाला. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गाजा में हमले में एक दिन में 78 लोगों की मौत हुई है. इसके पहले दक्षिणी गाजा शहर राफा के बाहर रात भर और 28 मई को इजराइली…

Read More