Author: UP Admin desk

(GNS),28 जापान में मिसाइल दागने की नॉर्थ कोरिया की हरकत के बाद जापान ने अलर्ट जारी कर दिया है. जापान की सरकार ने ‘जे अलर्ट’ जारी किया है. साथ ही अपने नागरिकों को फौरन सुरक्षित जगहों पर जाने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही सरकार ने विमान, जहाजों और अन्य संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी निर्देश जारी किया है. सरकार ने कहा है कि आकस्मिकताओं के लिए तैयार रहें और एहतियात के लिए सभी मुमकिन उपाय करें. जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से इसके लिए एक बयान जारी किया है. जिसमें कहा गया है कि ऐसा…

Read More

(GNS),28 नाइजीरिया में फिर हथियारबंद लोगों का आतंक देखने मिला है. सोमवार को अधिकारियों ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि देश में बंदूकधारियों के एक नए ग्रुप ने करीब 150 लोगों का अपहरण कर लिया है. मोटरसाइकिल पर सवार हमलावरों ने शुक्रवार रात नाइजर राज्य के कुची गांव पर हमला कर दिया. ग्रामीणों का कहना है कि वे लगभग 100 मोटरसाइकिलों पर आए थें जिसमें हर एक पर 3 लोग सवार थें. करीब 3 घंटों तक सभी ने गांव में आतंक ढाया. इस दौरान किसी को कोई मदद नहीं मिली. इसके बाद लगभग 150 ग्रामीणों का अपहरण कर…

Read More

(GNS),27 चीन और अरब देशों के बीच मेगा मीटिंग होने जा रही है. यह मीटिंग 30 मई को चीन की राजधानी बीजिंगमें होगी. इस मीटिंग में बहरीन के राजा हमद बिन ईसा अल खलीफा, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी, ट्यूनीशियाई राष्ट्रपति कैस सैयद और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान शामिल होंगे. चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य और चीनी विदेश मंत्री वांग यी, अफ्रीका के देश मॉरिटानिया के विदेश मंत्री मोहम्मद सलेम औल्ड मेरज़ौक के साथ बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे. चीन और अरब देशों के बीच इस…

Read More

(GNS),27 पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पुलिस ने एक धार्मिक पुस्तक के कथित अपमान के मुद्दे पर अल्पसंख्यक ईसाई समुदाय के सदस्यों और पुलिस कर्मियों पर हमला करने के आरोप में 25 लोगों को आतंकवाद और अन्य आरोपों के तहत गिरफ्तार किया गया है. कट्टरपंथी तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान के कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में गुस्साई भीड़ ने शनिवार को लाहौर से लगभग 200 किलोमीटर दूर पंजाब प्रांत के सरगोधा जिले के मुजाहिद कॉलोनी में ईसाई समुदाय के सदस्यों पर हमला कर दिया था. 450 से अधिक लोगों ने नजीर मसीह पर कुरान के अपमान का आरोप लगाया और उनके आवास और जूता…

Read More

(GNS),27 फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सोमवार को न्यू कैलेडोनिया के फ्रांसीसी प्रशांत क्षेत्र में आपातकाल की स्थिति को हटाने का फैसला किया है. फ्रांसीसी मीडिया के अनुसार,इस मामले में 130 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका और 300 से अधिक लोग घायल हुए थें. कुछ दिन बीतने के बाद अब फ्रांस राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा कि आपातकाल की स्थिति को “फिलहाल” नहीं बढ़ाया जाएगा और इसलिए यह सोमवार रात 8 बजे समाप्त हो जाएगी. मैक्रों ने न्यू कैलेडोनिया के विभाजन के दोनों पक्षों के नेताओं के साथ प्रदर्शनकारियों के बैरिकेड्स को हटाने के लिए बार-बार…

Read More

(GNS),27 पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की तालिबान सरकार से कहा है कि जो आतंकवादी चीन के मजदूरों पर हमला करने में शामिल थें, उन्हें इस्लामाबाद को सौंप देना चाहिए. अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में विस्फोटकों से भरे वाहन को एक बस को टक्कर मारने की घटना मार्च में सामने आई थी. इसमें चीन के पांच नागरिकों समेत छह लोगों की मौत हो गई थी. ये चीनी नागरिक पाकिस्तान की एक परियोजना पर काम कर रहे थें. यह परियोजना इस्लामाबाद से लगभग 300 किमी की दूरी पर चल रही थी. पाकिस्तान कैबिनेट की आर्थिक समन्वय समिति ने बृहस्पतिवार को हमले में मारे…

Read More

(GNS),27 इजराइल हमास के बीच चल रहे युद्ध में गाजा पर मौत का साया मंडरा रहा है. रविवार को दक्षिणी गाजा शहर रफा पर इजराइल ने हवाई हमला कर दिया. फिलिस्तीनी चिकित्सकों ने बताया इसमें 22 लोग मारे गए. ये हमला विस्थापित हुए लोगों के तंबुओ पर किया गया. इजराइल के लक्ष्य के बारे में अभी तक कोई विवरण नहीं दिया गया है. लेकिन घटनास्थल पर देखने से पता चलता है कि हमला भारी विनाशकारी था. हमास द्वारा इजराइल पर किए गए हमले पर इजराइली सेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि हमास ने रविवार को गाजा से रॉकेटों की…

Read More

(GNS),26 पापुआ न्यू गिनी एक दक्षिण प्रशांत द्वीप राष्ट्र है, जहां की एंगा प्रांत में भूस्खलन ने तबाही मचा दी है, भूस्खलन की वजह से 670 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. संयुक्त राष्ट्र प्रवासन एजेंसी के अधिकारी सेरहान एक्टोप्राक ने कहा, “अनुमान है कि अब तक 150 से ज्यादा घर भूस्खलन के चलते मिट्टी में दफन हो गए हैं.” देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी में रहने वाले एक्टोप्राक ने कहा, ” भूस्खलन की वजह से हालात बहुत खराब है क्योंकि जमीन अभी भी खिसक रही है, पानी बह रहा है और इससे सभी लोगों के लिए बड़ा…

Read More

(GNS),26 अमेरिका में इस साल राष्ट्रपति चुनाव हैं. इसको लेकर डोनाल्ड ट्रंप पूरे जोर शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं. हाल ही में उन्होंने साउथ ब्रोंक्स में ऐतिहासिक रैली की थी. इस रैली में करीब 30 हजार लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई थी. ब्रोंक्स की ऐतिहासिक रैली में पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने दो रैपर्स को इनवाइट किया था. इन दोनों रैपर ने ट्रंप के साथ मंच साझा किया. बताया जाता है कि ये रैपर्स मर्डर केस के आरोपी हैं. रैपर्स के मंच पर आने के बाद ट्रंप ने कहा कि उन्हें उनके (रैपर्स) दांतों पर चमचमाती हीरे की…

Read More

(GNS),26 ताइवान की समुद्री सीमा के अंदर चीन मिलिट्री ड्रिल कर रहा है. ताइवान का कहना है कि ये ड्रैगन की उकसावे वाली कार्रवाई है. इसी बीच ताइवान जलडमरूमध्य में तनाव बढ़ता ही जा रहा है. गुरुवार की सुबह शुरू हुए इस अभ्यास ने न सिर्फ चीन और ताइवान के बीच बल्कि पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है. हालांकि, ताइवान ने भी जंग की तैयारी कर ली है. ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने चीन के अभ्यास का जवाब देने के लिए समुद्री, वायु और जमीनी सेना भेजी है. चीन के इस अभ्यास को दुनिया में एक…

Read More