Author: UP Admin desk

(GNS),30 इस पाकिस्तान की आर्मी और ISI घबराई हुई है. उसे अफगानिस्तान से डूरंड लाइन को लेकर धमकियां मिल रही हैं. साथ ही साथ आर्मी कैंप पर हमले हो रहे हैं. इस बीच पाकिस्तान की सेना और ISI ने अफगानिस्तान के कई टुकड़े करने की साजिश रची है. वे तालिबान से बेहद नाखुश हैं और उसकी सरकार को हटाना चाह रहे हैं. इसके लिए पाकिस्तान और ISI लगातार ISIS खुरासान को आर्थिक और सैन्य मदद मुहैया करा रहे हैं. पाकिस्तान ने पिछले एक साल में ISIS खुरासान को कई मिलियन डॉलर की मदद की है. उसकी सेना चीन से मिलने…

Read More

(GNS),29 गाजा पर इजराइली हमलों के खिलाफ यमन के हूती विद्रोहियों के लाल सागर में हमले लगातार जारी हैं. अमेरिकी नेतृत्व वाली गठबंधन सेना तमाम ऑपरेशन के बाद भी हूतियों के हमलों पर विराम लगाने में नाकाम होती दिखाई दे रही है. हाल ही में हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सारी ने एक तेल टैंकर पर हमले और अमेरिकी ड्रोन को मार गिराने की जिम्मेदारी ली है. राफा में इजराइल के हमलों की तैयारी के बीच एक बार फिर हूतियों ने एक ब्रिटिश ऑयल शिप एंड्रोमेडा स्टार और अमेरिका सेना के MQ-9 रीपर ड्रोन को निशाना बनाया है. खबरों के मुताबिक,…

Read More

(GNS),29 अफ्रीकी देशों में सैन्य संघर्ष और पॉलिटिकल इंस्टेबिलिटी आम बात है. अफ्रीका के कई देशों से सैन्य संघर्ष की खबरें आए दिन आती रहती हैं. लेकिन अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के हालात बद से बद्तर होते जा रहे हैं. यहां संघर्ष इतने बड़े पैमाने पर हो रहा है कि देश के 20 लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं. हाल ही में HRW की रिपोर्ट में दावा किया गया कि देश की सेना ने 223 नागरिकों मौत के घाट उतार दिया है जिसमें करीब 56 बच्चें शामिल हैं. 2022 में हुए मिलिट्री कूप के बाद देश के हालात और ज्यादा…

Read More

(GNS),29पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर हुआ है. पाक के मौजूदा प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने विदेश मंत्री इशाक डार को उप प्रधानमंत्री बना दिया है. कश्मीरी मूल के डार पूर्व पीएम नवाज शरीफ के करीबी माने जाते हैं. इससे पहले चार बार वित्तमंत्री भी रह चुके हैं. इस फैसले से ये समझा जा सकता है कि नवाज शरीफ अभी भी प्रभावशाली हैं. पाकिस्तान में एक बड़े सियासी घटनाक्रम से देश की राजनीति में हलचल मच गई है. विदेश मंत्री इशाक डार को शहबाज शरीफ की अगुआई वाली गठबंधन सरकार में उप-प्रधानमंत्री…

Read More

(GNS),29 अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फोन पर बात की. इस दौरान उत्तरी गाजा में और अधिक क्रॉसिंग खोलने के इजराइल के इरादे पर चर्चा हुई. ताकि क्षेत्र में मानवीय सहायता में वृद्धि हो सके. उत्तरी गाजा में पहुंचने की अनुमति देने के लिए क्रॉसिंग को इज़राइल पूरी तरह से खोलने की तैयारी कर रहा है. गाजा में लगातार सहायता पहुंचना सुनिश्चित करने के लिए और अकाल की आशंकाओं के बीच, ज्यादा क्रॉसिंग खोलना महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इसके अलावा यदि इजराइल राफा पर हमले के साथ आगे बढ़ता है, तो ये और…

Read More

(GNS),29 दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, रविवार को चीन के झिजैंग में भूकंप आया. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.2 मापी गई. इसके अलावा 2 बजकर 15 मिनट पर म्यांमार में भी भूकंप से धरती डोली. रिक्टर स्केल पर म्यांमार में आए भूकंप की तीव्रता भी 4.2 दर्ज की गई. फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक रविवार को चीन के झिजैंग में 4.2 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. इस भूकंप…

Read More

(GNS),29 फ्लोरिडा के सैनफोर्ड में बहस के दौरान हुई गोलीबारी में कम से कम 10 लोग घायल हो गए. इस मामले में एक 16 साल के संदिग्ध किशोर को गिरफ्तार किया गया है. सेमिनोल काउंटी शेरिफ कार्यालय ने एक बयान में कहा, किसी भी पीड़ित को जानलेवा चोट नहीं आई. आधी रात के तुरंत बाद हुई गोलीबारी के बाद एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया. ऑरलैंडो से लगभग 32 किलोमीटर उत्तर में सैनफोर्ड में कबाना लाइव में देर रात एक कार्यक्रम के लिए बड़ी भीड़ जमा हुई थी. इसी दौरान यहां कई गोलियां चलाई गईं. शेरिफ कार्यालय ने कहा…

Read More

(GNS),28 व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन के डिनर का आयोजन पिछली रात यानी 27 अप्रैल को किया गया. इस साल हुए इस डिनर का आयोजन काफी अलग परिस्थितियों में हुआ. हर साल होने वाले इस डिनर में पत्रकार, राजनेता और कई मशहूर हस्तियां शामिल होती हैं. लेकिन इस बार के डिनर में फिलिस्तीनी पत्रकारों ने डिनर को बॉयकॉट करने का ऐलान किया था. व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन (WHCA) पत्रकारों का एक संगठन है जो व्हाइट हाउस और अमेरिका के राष्ट्रपति को कवर करता है. इस डिनर में वीआईपी मेहमानों की लंबी लिस्ट तैयार की गई थी, जिसमें सबसे पहला नाम राष्ट्रपति…

Read More

(GNS),28 दक्षिणी चिली में शनिवार को सशस्त्र हमलावरों ने घात लगाकर तीन अधिकारियों की हत्या कर दी और उनकी कार में आग लगा दी. अधिकारियों ने कहा कि यह दक्षिण अमेरिकी देश में पुलिस पर ताजा हमला है. हालांकि यह साफ नहीं है कि चिली की राजधानी सैंटियागो से लगभग 400 किलोमीटर दक्षिण में बायोबियो क्षेत्र में राष्ट्रीय पुलिस बल पर यह हमला किसने किया. लेकिन दक्षिण में बायोबियो और चिली के अरौकानिया क्षेत्र में मापुचे स्वदेशी समुदाय और जमीनों के मालिकों और फॉरेस्ट्री कंपनियों के बीच लंबे समय से चल रहा संघर्ष हाल के कुछ सालों में तेज हो…

Read More

(GNS),28 इराक की संसद ने शनिवार को समलैंगिक संबंधों को लेकर एक कानून पारित किया. संसद ने समलैंगिक संबंधों को अपराध मानते हुए लगभग 15 साल की जेल की सजा का ऐलान किया. इस कानून का मकसद धार्मिक मूल्यों को बनाए रखना है. लेकिन इराक में एलजीबीटी समुदाय को लेकर पारित हुए इस कानून की अधिकार अधिवक्ताओं ने निंदा की. जानकारी के मुताबिक, कानून का मकसद “इराकी समाज को नैतिक पतन और दुनिया भर में बढ़ती समलैंगिकता से बचाना है.” इस कानून का मुख्य रूप से शिया मुस्लिम पार्टियों का समर्थन मिला, जो मुस्लिम इराक की संसद में सबसे बड़ा…

Read More