Author: UP Admin desk

(GNS),28 कंबोडिया के पश्चिम में एक सैन्य अड्डे पर गोला-बारूद में विस्फोट होने पर 20 सैनिक की मौत हो गई है. कई अन्य सैनिक घायल हो गए हैं. ये जानकारी खुद कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट ने दी है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है. कई सैनिकों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. पीएम हुन मानेट ने एक ने एक फेसबुक पोस्ट उन्हें कम्पोंग स्पू प्रांत में बेस पर विस्फोट की खबर मिली तो वो हैरान रह गए. अभी तक विस्फोट का असल कारण नहीं मालूम चल पाया है. लेकिन जांच के…

Read More

(GNS),28 इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा के दक्षिणी हिस्से में शनिवार को 6.1 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया. हालांकि इसमें किसी के हताहत होने या संपत्ति के किसी बड़े नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि भूकंप का सेंटर बंजार शहर से 102 किलोमीटर दक्षिण में 68.3 किलोमीटर की गहराई पर था. फिलहाल इस संबंध में सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई. राजधानी जकार्ता में ऊंची इमारतें लगभग एक मिनट तक हिलती रहीं. इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी के अनुसार, भूकंप पश्चिमी जावा, योग्याकार्ता और पूर्वी जावा प्रांत के…

Read More

(GNS),28 केन्या में बाढ़ और भारी बारिश से मार्च में कम से कम 70 लोगों की मौत हो गई है, जो इस हफ्ते की शुरुआत में रिपोर्ट की गई संख्या से दोगुनी है. पूर्वी अफ्रीकी देश केन्या की राजधानी नैरोबी के साथ-साथ देश के पश्चिमी और मध्य क्षेत्रों में कई हफ्तों तक भारी बारिश और भीषण बाढ़ ने तबाही मचाई है. केन्या सरकार के प्रवक्ता इसहाक मावौरा ने उन दावों का खंडन किया कि बाढ़ के कारण सैकड़ों लोग मारे गए हैं और कहा कि आधिकारिक संख्या अब 70 है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, देश के पूर्व में माकुनी काउंटी…

Read More

(GNS),27 अमेरिका और चीन के बीच संबंधों को बेहतर करने के लिए अमेरिका के स्टेट सेक्रेटरी एंटनी ब्लिंकन ने चीन की तीन दिवसीय यात्रा की है. दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच संबंधों में सुधार करने के उद्देश्य से हुई बैठकें, चीन की चेतावनी के बाद हुई है. चीन ने हाल ही में अमेरिका को ताइवान और उसके दुश्मन गुटों से बढ़ती करीबी पर ‘रेड लाइन’ पार न करने की धमकी दी थी. ब्लिंकन ने अपने दौरे के आखिरी दिन चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान शी ने ब्लिंकन से कहा कि…

Read More

(GNS),27 गाजा युद्ध पिछले 6 महीनों से जारी है और इसके रुकने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं. इस युद्ध के कारण गाजा में भयंकर मानवीय संकट पैदा हो गया है. गाजा के लाखों नागरिक भुखमरी की कगार पर हैं और करीब 1.7 मिलियन लोग अपने घरों से विस्थापित हो गए हैं. इजराइल द्वारा किए गए हवाई हमलों में गाजा का करीब 75 फीसद इंफ्रास्ट्रक्चर खत्म हो चुका है. जिसकी वजह से यहां बुनयादी सुवाधाएं जैसे- खाना, पानी, दवाएं और शरण लेने के लिए टेंट्स की भारी कम है. इस संकट की घड़ी में सऊदी अरब सरकार लगातार…

Read More

(GNS),27 भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल का देश ही नहीं बल्कि दुनिया भी मुरीद है. यहां तक कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी भारत के विकास मॉल की गूंज सुनाई दे रही है. भारत पाकिस्तान के बीच रिश्ते कैसे हैं ये तो दुनियाभर में जगजाहिर है. बावजूद इसके पाकिस्तान भारत के विकास मॉल की तारीफ कर कर रिश्ते सुधारने की बात कर रहा है. महंगाई से त्रस्त पाकिस्तान की आवाम, वहां की मीडिया, के साथ ही वहां के बड़े बड़े बिजनेसमैन पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से कह रहे हैं कि उन्हें भारत के प्रधानमंत्री से सीखना चाहिए.…

Read More

(GNS),27 क्या अगले 12 घंटे में ईरान, न्यूक्लियर बम तैयार कर सकता है? क्या इजरायली धरती को रईसी एटमी प्रहार से दहला सकते है या फिर 79 साल बाद फिर से जंग में परमाणु हथियारों का इस्तेमाल हो सकता है? आखिर ये आशंकाएं क्यों जतायी जा रही हैं? तो इनके पीछे की वजह है, ईरान के एक सांसद का सनसनीखेज बयान जिसमें कहा गया है कि आधे दिन में ईरान एटम हथियार तैयार कर सकता है. शायद इसी बयान के बाद इजरायल ही नहीं बल्कि अमेरिका तक के होशफाख्ता हो गए हैं. अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में अपने जंगबाजों की…

Read More

(GNS),27 अमेरिका पुलिस की एक बार फिर नस्ल और रंग को लेकर भेद-भाव की घिनौनी तस्वीर सामने आई है. US के ओहयो स्टेट में एक अश्वेत शख्स की मौत के बाद पुलिस को सख्त अलोचना का शिकार होना पड़ रहा है. खबरों के मुताबिक मामला ओहयो के एक बार का है, जहां कैंटन पुलिस डिपार्टमेंट ने अश्वेत नागरिक पर कार्रवाई की जिसमें उसकी मौत हो गई. कार्रवाई की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पुलिस ने शख्स की गर्दन को पैरों से जकड़ा और उसे हथकड़ियां लगाईं हुई है और थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो जाती है. ये…

Read More

(GNS),26 नवंबर में होने वाले अमेरिकी चुनाव से पहले ओपिनियन पोल सामने आया है. मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन और पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप एक बार फिर से इस चुनाव में आमने सामने हैं. इस पोल में मालूम चला है कि अगर आज अमेरिका में वोटिंग होती है तो जीत किसकी होगी? ब्लूमबर्ग ओपिनियन सर्वे कुल सात युद्धक्षेत्रों में हुआ. अरिजोना, जियोर्जिया, मिशिगन, नवादा, नॉर्थ केरोलाइना, पेंसलवेनिया और विस्कॉन्सिन में सर्वे किया गया. आइए जानते हैं कि दोनों उम्मीदवारों में से किसको बढ़त दिखती मिल रही है. ब्लूमबर्ग ओपिनियन पोल के मुताबिक अगर अमेरिका में आज चुनाव हों तो डॉनल्ड ट्रंप छह…

Read More

(GNS),26 इस वक्त अमेरिका की करीब 8 यूनिवर्सिटीज में इजराइली हमलों के खिलाफ प्रदर्शन चल रहे हैं. US पुलिस ने सैकड़ों छात्रों को हिरासत में लिया. लेकिन प्रदर्शन रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. यूनिवर्सिटीज में मौजूद यहूदी छात्रों और इजराइल समर्थकों में इन विरोधों के कारण अपनी सुरक्षा को लेकर डर बना हुआ है. अब इन छात्रों के प्रदर्शनों को लेकर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की भी प्रतिक्रिया आ गई है. नेतन्याहू ने इन प्रदर्शनों की तुलना 1930 में हुए जर्मनी यूनिवर्सिटी में यहूदियों के खिलाफ प्रदर्शनों से की है. एक वीडियो संदेश में इजराइली पीएम ने…

Read More