Author: GNSUP

गोण्डा। जिले में लंबे समय से चली आ रही पैसेंजर ट्रेन मांग मंगलवार को पूरी हो गई जब इसकी सौगात केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन ने गोंडा – पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कीर्तिवर्धन सिंह ने रेल अफसरों के साथ ट्रेन का उद्घाटन किया। आज दोपहर 05065 गोंडा – डालीगंज पैसेंजर ट्रेन को रवाना किया गया नकहा जंगल से डालीगंज लखनऊ तक यह ट्रेन चलेगी। मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के प्रयास से इस ट्रेन की सौगात मिली है। कोरोना काल के समय इस ट्रेन का संचालन बंद हो गया था और अब यह लगभग 6 साल बाद शुरू…

Read More

ग्रामीणों ने लगाया विभाग पर लापरवाही का आरोपगोण्डा। कर्नलगंज विद्युत उपकेंद्र से जुड़े शाहपुर धनावा और पूरे अजब ग्राम पंचायत के ग्रामीण पिछले 24 घंटे से बिजली संकट झेलने को मजबूर हैं। लगातार बिजली आपूर्ति ठप रहने से गांवों में हाहाकार मचा हुआ है। भीषण गर्मी के बीच लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी समस्या समाधान को लेकर गंभीर नहीं हैं।ग्रामीणों के अनुसार बीते 24 घंटे से गांव में बिजली नहीं आई, जिससे पेयजल संकट गहरा गया है। घरों में लगे…

Read More

लोगों में आक्रोश, जिम्मेदारों की कार्यशैली पर गंभीर सवालगोण्डा। प्रदेश सरकार भले ही बेसहारा गोवंशों के संरक्षण और बेहतर देखभाल के बड़े-बड़े दावे कर रही हो, लेकिन जनपद के कटरा बाजार ब्लॉक की ग्राम पंचायत शाहजोत स्थित गौशाला की तस्वीरें इन दावों की जमीनी हकीकत बयां कर रही हैं। यहां की हालत इतनी दयनीय है कि गौशाला अब संरक्षण केंद्र कम और बेजुबान गोवंशों की “मौतगाह” अधिक नजर आने लगी है। गौशाला की बदइंतजामी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।हालांकि,जीएनएस न्यूज इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।लेकिन वीडियो प्रशासन के दावों की पोल…

Read More

गोण्डा।जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग गांवों में हुई मारपीट की घटनाओं में तीन महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों में एक महिला सहित छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।थाना क्षेत्र के हरिवंशपुर गांव के गड़रियन पुरवा निवासी जगदम्बा शरण उर्फ रामू यादव ने बताया कि सोमवार रात आई तेज आंधी-तूफान में उनके दरवाजे पर रखा टीन शेड उड़ गया था। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे वह दोबारा टीन शेड रखकर उसे ठीक कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के गौतम यादव, उनके भाई कालीचरन…

Read More

गोण्डा।जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलसीपुर माझा गांव में 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के निर्माण कार्य में लगी कंपनी के एक कर्मचारी की सोमवार देर रात बिजली का शाॅक लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से कंपनी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।मिली जानकारी के मुताबिक अलीगढ़ जनपद के नौरंगाबाद निवासी लखन (26) पुत्र कुलदीप एचडी इंफ्रा कंपनी में स्लैब डालने का कार्य करता था। सोमवार रात करीब 11:30 बजे तेज आंधी और बारिश के…

Read More

गोण्डा। जिले के कटरा बाजार पुलिस के इकबाल पर उस समय बड़ा सवाल पैदा हो गया जब दबंगों के दो गुट थाने के गेट पर ही भिड़ गये इस दौरान दोनो गुटों में थाने के अंदर पुलिस की मौजूदगी में बाहर गेट पर जमकर लात घूंसे चले।बताया जा रहा है कि, दोनों पक्ष थाना कटरा बाजार क्षेत्र के असरना गांव के निवासी हैं और जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष थाने पहुंचे थे, जहां बाहर ही दोनों में फिर कहासुनी शुरू हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। मौके पर…

Read More

गोण्डा। एक ओर शासन स्तर पर पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण को लेकर बड़े-बड़े अभियान चलाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जिले की कटरा रेंज में प्रतिबंधित और हरे पेड़ों की अवैध कटान लगातार जारी है। आरोप है कि विभागीय उदासीनता और कथित मिलीभगत के चलते लकड़ी माफिया बेखौफ होकर आम, शीशम, सागौन, गूलर, नीम और पाकड़ जैसे पेड़ों पर आरा चला रहे हैं।शिवगढ़ में बिना परमिट काटे गए पेड़कटरा रेंज के अंतर्गत शिवगढ़ ग्राम पंचायत के मजरा नऊवन पुरवा में तीन दिन पहले हरे आम, बेल, शीशम और सागौन के पेड़ों को बिना किसी वैध परमिट के काटकर उठा…

Read More

परिवार के सदस्य छत पर सोते रह गये ,और हो गई बड़ी चोरी की वारदातगोण्डा। जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र में चोरों ने एक कपड़ा व्यापारी के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। उर्दी गोंडा गांव में हुई इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। चोर घर से लाखों रुपये की नकदी के साथ सोने-चांदी के कीमती जेवरात चोरी कर फरार हो गए।जानकारी के अनुसार गांव निवासी आरिफ कपड़े का कारोबार करते हैं और दुकान के पीछे बने मकान में परिवार के साथ रहते हैं। रविवार रात…

Read More

गोण्डा। जिले के परसपुर थानाक्षेत्र अन्तर्गत सोमवार को सरयू नदी में नहाते समय गहरे पानी में डूबकर एक युवक की मौत हो गयी lसूचना पर पहुँची पुलिस ने बताया कि,शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है व अन्य कार्रवाई की जा रही है। बताया जाता है कि, परसपुर थानाक्षेत्र के धनावा गांव का रहने वाला किशोर गोविंद मिश्रा (17) भीषण गर्मी से राहत पाने के लिये सरयू नदी में नहा रहा था कि अचानक पैर फिसल जाने के कारण वह गहराई में चला गया और फिर डूबने से उसकी मौत हो गई।ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत से गोताखोरों संग जब…

Read More

गोण्डा। जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गोंडा गिर्द के मोतियन मोहल्ले में तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर प्रशासन ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है। सभासद प्रतिनिधि आफताब तन्हा की शिकायत पर जिलाधिकारी समेत संबंधित अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए। दोपहर करीब 11 बजे प्रशासनिक टीम को बुलडोजर के साथ मौके पर भेजा और तालाब की भूमि को कब्जामुक्त करा दिया। कब्जा हटाने के बाद तालाब की खुदाई का कार्य भी शुरू करा दिया गया। सभासद प्रतिनिधि आफताब तन्हा ने बताया कि इस मामले की शिकायत पहले भी की गई थी, जिस पर अब…

Read More