Author: GNSUP

गोण्डा।जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में एक युवक अपनी प्रेमिका के बर्ताव से आजिज होकर टावर पर चढ गया और सबसे ऊपर जाकर बैठ गया । युवक के टावर पर चढने की जानकारी होते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।करीब आधे घंटे बाद सूचना पर पहुंची पुलिस को युवक को टावर से उतारने के लिए कडी मशक्कत करनी पडी। करीब दो घंटे चले इस हाइ वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस द्वारा युवक से फोन पर बात करते हुए उसकी समस्याओं के समाधान का पुख्ता आश्वासन दिया गया तब कहीं जाकर युवक नीचे उतरा।पुलिसिया पूछताछ में…

Read More

सड़क पार करते समय हुआ हादसा,इलाज से पहले ही तोड़ा दमगोण्डा। जनपद के नवाबगंज क्षेत्र अंतर्गत वजीरगंज थाना इलाके के टिकरी बाजार में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार बहादुरा गांव निवासी अमित यादव की सात वर्षीय बेटी आराध्या सोमवार सुबह करीब नौ बजे टिकरी बाजार में सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बच्ची…

Read More

गोण्डा। जिले के बहराइच -गोण्डा मार्ग पर खिरौरामोहन गांव के पास बीते शनिवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई ।मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के बड़े भाई इंशाद अली ने बताया कि उसका छोटा भाई इनायत अली( 28) शहर के अनंत अस्पताल में कर्मचारी के पद पर कार्यरत था अस्पताल का काम निपटा कर घर वापस आते समय सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया की बीते वर्ष मई माह में ही उसका विवाह बहराइच जनपद विशेश्वरगंज के खोजनापुर गांव में आसमा…

Read More

गोण्डा। जिले के कर्नलगंज में एक युवती के साथ छेड़खानी परेशान करने व दबंगई के बल पर युवती को पकड़ने का प्रयास करते हुए परिवार के सदस्यों को धमकी देनें का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई किये जाने की मांग की है। मामला जनपद गोंडा के कोतवाली कर्नलगंज अंतर्गत एक गांव से जुड़ा है। यहां के निवासी एक व्यक्ति नें ने कोतवाली में तहरीर दिया है। जिसमे कहा गया है कि उसकी पोती एक विद्यालय में बतौर शिक्षिका कार्यरत है। आरोप है कि उसी इलाके का एक युवक मोबाइल फोन…

Read More

गोण्डा। जिले के कौड़िया थाना क्षेत्र अन्तर्गत मामूली विवाद में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें कई लोग घायल हो गए।इस मारपीट में एक पक्ष के गंभीर रूप से घायल 75 वर्षीय कन्हैया लाल यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद गांव में मातम पसर गया।मिली जानकारी के मुताबिक कौड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पकड़ी मारुडीह के मजरा आमाडीह में बीते शनिवार की शाम एक चाय दुकान पर गांव के रहने वाले चंदन यादव की चाय और जलपान की दुकान पर पड़ोसी गांव बिछुड़ी के रहने वाले दद्दन पाण्डेय और उरई उर्फ उपेंद्र पाण्डेय…

Read More

गोण्डा।जिले के इटियाथोक थानाक्षेत्र अन्तर्गत पक्के बाबा मजार के पास दो बाइक सवारों की जबरदस्त भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी होने पर पहुँची इटियाथोक पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है,जहाँ उनका इलाज चल रहा है।बताया जा रहा है कि, शनिवार की देर शाम दो पहिया वाहन से विनोद चौरसिया एवं सुमित मोदनवाल इटियाथोक की तरफ जा रहे थे,जैसे ही वह पक्के बाबा मजार के पास पहुंचे उसी दौरान सामने से आ रही तेज गति एक अन्य दो पहिया वाहन से उनकी आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।इस संबंध में…

Read More

गोण्डा। जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने युवक को पीटा ।बीच-बचाव करने पहुंचे ग्राम प्रधान पर भी हमला किया ।प्रधान ने पति-पत्नी और उनकी दो पुत्रियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।थाना क्षेत्र के दुल्लापुर गांव के प्रधान थनराज निषाद उर्फ पोकई ने बताया कि रविवार दोपहर करीब दो बजे गांव के मल्लहन पुरवा निवासी एक दंपती अपनी दो बेटियों के साथ उनके यहां काम कर रहे मजदूर बिभम को पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे मजदूर घायल हो गया।शोर-शराबा सुनकर जब…

Read More

गोण्डा । जिले के वजीरगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत कोंडर गाँव में प्रेम प्रसंग के चलते अठारह वर्षीय निखिल सिंह ने गांव के बाहर आम के पेड़ से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।घटना की जानकारी होते ही परिजनो और गांव में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजकर अन्य विधिक कार्रवाई कर रही है।इस संबंध में थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि मृतक के पिता बृजेश सिंह की तहरीर पर सूचना दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Read More

मऊ। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा जनप्रतिनिधियों की मासिक विचार-विमर्श गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस बैठक में घोसी लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजीव राय मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सांसद ने बैठक में जनहित, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था से जुड़े कई गंभीर मामलों को उठाते हुए अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर कडे सवाल खडे किए। बैठक में सांसद राजीव राय ने जल जीवन मिशन योजना के तहत जनपद के भीतर बडे पैमाने पर हो रही अनियमितताओं का मुद्दा बेहद पुरजोर तरीके से उठाया। उन्होंने अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कई जगहों पर…

Read More

मऊ। 17 मई को अमरेश सिंह को मारने के नियत से फायरिंग करने के मामलें में पुलिस ने षनिवार को 05 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है। प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि 17 मई को अमरेश सिंह पुत्र अनिल सिंह निवासी जमीन हरखोरी थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ अपने साथियों के साथ ग्राम अल्देमऊ थाना चिरैयाकोट से ब्रम्हभोज से अपनी स्कार्पियों सें घर वापस जाते समय करमी गाँव में 07 अभियुक्तो द्वारा अमरेश सिंह की गाडी को ओवर टेक करके रोक कर जान से मारने की नीयत से कई राउण्ड फायर किया गया। सभी…

Read More