- भारत टेक्स 2026 में महिला-नेतृत्व वाले ग्रामीण उद्यमों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का हुआ प्रदर्शन
- भारत टेक्स 2026 के दूसरे दिन राज्य-स्तरीय अवसरों और भारत की विस्तारित होती वैश्विक व्यापार साझेदारियों पर रहा विशेष जोर
- जिलाधिकारी ने ग्राम चांदपुर एवं महाराजपुर में घाघरा नदी से हो रहे कटान किया औचक निरीक्षण।
- भर्ती की तैयारी में दौड़ लगाकर घर लौट रहे तीन युवक पर आकाशीय बिजली गिरी, एक वाराणसी रेफर।
- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरली छपरा में मनाया गया कन्या जन्मोत्सव, नवजात बालिकाओं का हुआ सम्मान।
- विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना: बलिया में 10 दिवसीय प्रशिक्षण चयन के लिए 20 जुलाई से होंगे साक्षात्कार
- 6 अगस्त को बलिया में राज्य कर्मचारियों के लिए जिला स्तरीय खेल चयन ट्रायल, 20 से अधिक खेलों में होगा चयन
- जिले में 18 जुलाई को एनआई एक्ट की धारा-138 के मामलों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन
Author: GNSUP
मऊ। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में समाज कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण एवं श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक कल देर शाम कैंप कार्यालय स्थित सभागार में संपन्न हुई।बैठक में विभागवार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समाज कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत प्राप्त 162 आवेदनों के सत्यापन कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए। राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना की समीक्षा के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया कि 377 लाभार्थियों के…
मऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा-2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय सभागार में परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक संपन्न हुई। यह परीक्षा आगामी 8,9 एवं 10 जून 2026 को जनपद के कुल 19 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी, जिसमें प्रत्येक पाली में कुल 8256 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा की प्रथम पाली प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 03 बजे से 05 बजे तक आयोजित की जाएगी। जिलाधिकारी ने…
गोण्डा।जिले के कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यशैली और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामला ग्राम पंचायत कोंचा कासिमपुर के मजरा सालपुर का है, जहां बीते दिनों रात में अज्ञात चोरों द्वारा एक घर को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के आभूषण, कीमती सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिये जाने का मामला सामने आया है।पीड़ित योगेश प्रताप सिंह द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर के अनुसार, देर रात चोर उनके घर में घुस गए और घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात, अन्य कीमती सामान तथा करीब 30 हजार…
गोण्डा। पूर्वोत्तर रेलवे जंक्शन गोण्डा पर अवैध वेंडरों की भरमार तो सुर्खियों में रहा है और अब रेलवे के जिम्मेदार अधिकारियों के रहमोकरम पर मुख्य द्वार नम्बर-1 के बगल खान-पान,नाश्ते व गुटखा मसाले की दुकाम संचालित हो रही है। बताया जा रहा है कि उक्त दुकान पर गुटखा, सिगरेट,तम्बाकू आदि को बाजार भाव से दोगुने मूल्य पर विक्री किया जा रहा है। उक्त दुकान पर चोर उचक्के सहित नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। कईयों बार,मण्डल रेल प्रबंधक,रेलवे कमांडेंट आदि के पास यात्रियों द्वारा ट्वीट कर शिकायत किए जाने के बावजूद भी रेलवे पुलिस द्वारा मात्र चालान करके कार्यवाही से…
पुलिस से शिकायत के बाद एसडीएम को रोककर दिन-दहाड़े हुई चोरी पर जताया रोषगोण्डा।जिले के छपिया थानाक्षेत्र अंतर्गत मस्कनवा में स्थित माँ गायत्री रामसुख पाण्डेय पीजी कॉलेज में परीक्षा देने आये 14 परीक्षार्थियो के मोबाइल फोन कैम्पस के पार्किंग में खड़ी बाइक के डिग्गी से चोरी हो गये ।जिससे रोष में आये परीक्षार्थियो ने एसडीएम मनकापुर को रोककर उन्हें अवगत कराते हुये थाने मे लिखित तहरीर दी है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। मली जानकारी के मुताबिक मां गायत्री रामसुख पाण्डेय पीजी कॉलेज में चल रही सेमेस्टर परीक्षा में शुक्रवार सुबह 11:30 बजे से 01:30…
कृषि, पर्यटन और रोजगार पर फोकस, आयुक्त ने मुख्यमंत्री के समक्ष रखी विकास की योजना गोण्डा।बीते शुक्रवार की शाम देवीपाटन मण्डल की आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर एक शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट करने के साथ उनको देवीपाटन मण्डल के समग्र एवं योजनाबद्ध विकास के बारे में विस्तृत बताया। मुलाकात के दौरान मंडलायुक्त ने सीएम के सामने मंडल के चारों जनपदों गोंडा, बलरामपुर, बहराइच एवं श्रावस्ती की संभावनाओं, प्रमुख चुनौतियों तथा उनके समाधान के संबंध में विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। इसके साथ विकास का विजन डॉक्यूमेंट…
गोंडा जिले की नगर पंचायत धानेपुर के वार्ड नंबर 4 मुजेहना नगर में लाखों रुपये की लागत से लगाया गया वाटर कूलर उद्घाटन के कुछ ही दिनों बाद खराब हो गया। भीषण गर्मी के बीच ठंडे पानी की सुविधा बंद होने से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि वाटर कूलर महज एक सप्ताह भी सही ढंग से नहीं चल सका और अब शोपीस बनकर रह गया है। क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या से अनजान बने हुए हैं। स्थानीय नागरिकों ने जल्द मरम्मत न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
गोण्डा।जिले की पुलिस साइबर सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी से जुड़े अंतरराज्यीय गिरोह के 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 347 पासबुक, 177 एटीएम किट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल फोन समेत भारी मात्रा में दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस ने करीब 14 करोड़ 87 लाख रुपये विभिन्न बैंक खातों में फ्रीज भी कराए हैं। गिरोह भोले-भाले लोगों को सरकारी योजनाओं और बैंकिंग सुविधाओं का झांसा देकर उनके खाते और दस्तावेज अपने कब्जे में लेता था।पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर सेल और नगर कोतवाली पुलिस लगातार…
गोण्डा। जिले के नवाबगंज में चार बच्चों की मां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पति की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। मां के अचानक घर से गायब होने के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि वह मंगलवार की सुबह मजदूरी करने के लिए घर से निकला था। शाम को वापस लौटने पर उसकी 32 वर्षीय पत्नी घर पर नहीं मिली। बच्चों ने बताया कि उनकी मां सुबह करीब दस बजे यह कहकर घर से निकली थी कि वह थोड़ी देर…
प्रेमी के धोखे से आहत हो उठाया कदमगोण्डा। जिले के छपिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हथियागढ़ बाजार में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रेम प्रसंग से परेशान एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। करीब दो घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की समझाइश पर युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।जानकारी के अनुसार रायपुर थाना छपिया निवासी 23 वर्षीय रेशमा अपने प्रेमी द्वारा शादी का वादा पूरा न करने से नाराज होकर शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे नंगे पांव मोबाइल…
