- नशा मुक्त युवा: विकसित भारत की आधारशिला विषय पर वेबिनार का आयोजन
- विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 10 दिवसीय प्रशिक्षण के लिए आवेदन शुरू
- 357 विधानसभा को बड़ी सौगात: जल्द मिलेगा मोबाइल ट्रांसफार्मर, बिजली संकट से मिलेगी राहत
- पंचतत्व में विलीन हुए बासपा विधायक उमाशंकर सिंह
- वेयरहाउस निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्वयं कराई मूंग की तुलाई
- संस्कार कांवड़ यात्रा के मद्देनजर 10 अगस्त को नगर निगम क्षेत्र में संचालित सभी स्कूलों में अवकाश घोषित
- पीएम श्री गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, पनागर बना मप्र पर्यटन क्विज 2026 का जिले का विजेता
- सरकारी स्कूल बचेंगे तभी बचेगी शिक्षा और संस्कृति
Author: GNSUP
गोण्डा। जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र में अज्ञात कारणों से फूस के एक घर में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आने से चार परिवारों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। घटना में अनाज, कपड़े, बर्तन समेत लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है।थाना क्षेत्र के चौबेपुर गांव में रविवार दोपहर करीब दो बजे गांव निवासी पुतुल पत्नी स्वर्गीय बराती के फूस के घर में अचानक आग लग गई। जब तक परिजन कुछ समझ पाते, तब तक आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। उस समय चल…
पहले पिता को पीटकर किया मरणासन्न,फिर जघन्य वारदात को अंजाम देकर लगाई घर में आग गोण्डा। जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सरायखत्री के जटमलपुर गांव में शनिवार देर शाम एक युवक ने अपने सगे बड़े भाई को सागौन की लकड़ी से पीट-पीटकर हत्या कर दी।इसके बाद उसने घर में आग लगा दी जिसमें जलकर एक भैंस की भी मौत हो गई। भाई की हत्या करने से पहले उसने अपने पिता को भी पीटा।सूचना पर पहुँची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आरोपी युवक को हिरासत में लेकर मामले की…
गोण्डा। जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत नवाबगंज रेलवे स्टेशन के पास अयोध्याधाम से गोरखपुर जा रही ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया,जहाँ उसका इलाजकिया जा रहा है।आरपीएफ सहायक उपनिरीक्षक राकेश कुमार राय ने बताया कि रविवार सुबह ट्रेन संख्या 15024 से एक युवक नवाबगंज रेलवे स्टेशन के निकट झाड़ियों में गिरकर घायल हो गया था। घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।घायल की पहचान…
गोण्डा। जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत तरबगंज-नवाबगंज मार्ग पर बीते शनिवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।थाना क्षेत्र के सिरसा गांव के सहाती पुरवा निवासी बोधे ने बताया कि उनका पुत्र कुलदीप उर्फ नंगू 22, गांव के प्रमोद 22, और विंदर 24 के साथ शनिवार रात दुर्जनपुर घाट से बाइक से घर लौट रहा था। रात करीब नौ बजे रामपुर और…
प्रधान पर लगाया अनदेखी का आरोपगोण्डा। कर्नलगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम छतौरा में सड़क पर लगातार जलभराव की समस्या बनी हुई है। नाली का पानी सड़क पर बहने से आवागमन प्रभावित हो रहा है और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई महीनों से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन ग्राम प्रधान द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। सड़क पर पानी भरा रहने से कीचड़ फैल रहा है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन और ग्राम प्रधान…
गोण्डा।जहाँ एक ओर देश और प्रदेश भर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए करोड़ों पौधे लगाने के दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर गोंडा जनपद के कौड़ियां बाजार थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित हरे पेड़ों की कटान का मामला सामने आने से सरकारी दावों पर सवाल खड़े होने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि वन विभाग और पुलिस की कथित मिलीभगत के चलते क्षेत्र में खुलेआम हरे पेड़ों पर आरा चलाया जा रहा है। मामला थाना कौड़िया बाजार क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिसैया से जुड़ा है। ग्रामीणों के अनुसार…
अयोध्या दर्शन से लौट रहे थे दोनो युवक,हादसे के बाद परिजनो में कोहरामगोण्डा। जिले के वजीरगंज में अयोध्या में रामलला के दर्शन कर घर लौट रहे दो दोस्तों की बाइक शनिवार सुबह सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में 23 वर्षीय नवविवाहित युवक कृष्णलाल उर्फ दद्दन की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी शिवम अवस्थी (20) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।जानकारी के अनुसार, चौदहा मेटुकहा गांव निवासी कृष्णलाल उर्फ दद्दन गुरुवार रात अपने पांच दोस्तों के साथ दो बाइकों…
मुख्यमंत्री ने गोण्डा के कर्नलगंज और कटरा बाजार विधानसभा में 516 करोड़ रुपये की 262 परियोजनाओं का किया लोकार्पणगोण्डा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने संक्षिप्त दौरे में गोण्डा के कर्नलगंज स्थित चकरौत पहुंचकरकटरा विधानसभा क्षेत्र में 256 करोड़ रुपये व करनैलगंज में 260 करोड़ रुपये (कुल 516 करोड़ रुपये) की 262 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों का अन्नप्राशन कराया तथा विभिन्न स्टॉल्स का अवलोकन भी किया।इस दौरान उन्होंने वहाँ उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि,अब वह नहीं होगा, जो 2017 के पहले होता था। 2015-16 में दुर्गा पूजा में गोंडा…
गोण्डा।जिले के कर्नलगंज क्षेत्र अंतर्गत चकरौत में सीएम योगी के दौरे के मद्देनज़र सपा के जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन को उनके घर में नजरबंद कर दिया गया।बता दें कि,सपा जिलाध्यक्ष जनपद के विकास के संबंध में उनका ध्यान आकृष्ट करने हेतु एक प्रतिनिधिमंडल के साथ सीएम योगी से मुलाकात करना चाहते थे।जिसकी उन्होंने जिला प्रशासन से इसकी अनुमति भी चाही थी लेकिन सीएम के आगमन से पहले मध्य रात्रि ही उन्हें उनके जमुनियाबाग स्थित घर में पुलिस ने नजरबंद कर दिया।इस पर भड़कते हुये अरशद हुसैन ने कहा कि,पुलिस द्वारा प्रशासन के इशारे पर उनकी नजरबंदी गलत है ।
गोण्डा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) नंदनीनगर जिले की बेलसर नगर इकाई के शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नवीन कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के तहत दिलीप सिंह को नगर अध्यक्ष तथा दीपक तिवारी को नगर मंत्री का दायित्व सौंपा गया। कार्यकारिणी गठन के अवसर पर परिषद वक्ता एवं विभाग संयोजक आदर्श तिवारी ‘आजाद’ ने कार्यकर्ताओं को संगठन के ध्येय, कार्यपद्धति एवं गौरवशाली इतिहास की जानकारी देते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद राष्ट्र पुनर्निर्माण के संकल्प के साथ छात्रों में राष्ट्रभक्ति एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने का कार्य कर रही है। चुनाव अधिकारी एवं विभाग…
