Author: GNSUP

गोण्डा। जिले के नवाबगंज कस्बे के पड़ाव मोहल्ले में स्टेट बैंक के पास बुधवार की देर शाम बिजली के खंभे और तारों में ऐसा शार्ट-सर्किट हुआ कि, करीब 05 मिनट तक तेज धमाकों के साथ लाइन जलती रही। तेज धमाकों, चिंगारी और आग से लोगों में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।वहीं कुछ लोगों ने इसकी तुलना दीवाली के आतिशबाजी से भी कर रहे हैं।इस दौरान मोहल्ले के लोगों ने दर्जनों बार स्थानीय जेई, उपखंड अधिकारी और लाइनमैनों को फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा।पडाव मोहल्ले के ही नवीन मंडी स्थल के पास लगे खंभे पर बिजली के तार…

Read More

मऊ। रोटरी क्लब मऊ द्वारा बुधवार को बाल संप्रेषण गृह में बच्चों के बीच विशेष जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के अंदर सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास एवं रचनात्मक विकास को बढावा देना था। इस अवसर पर बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ चित्रकला प्रतियोगिता, मोटिवेशनल स्पीच, संगीत एवं जीवन जीने की कला से जुडे प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किए गए। वक्ताओं ने बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जुडकर बेहतर भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के वरिष्ठ सदस्य डॉ. एससी तिवारी, कंचन तिवारी, ज्योति सिंह, क्लब अध्यक्ष डॉ. एके…

Read More

इस वर्ष रिकॉर्ड उत्पादन का लक्ष्य, किसानों की आय बढ़ाने पर जोरइस वर्ष रिकॉर्ड उत्पादन का लक्ष्य, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर गोण्डा-जनपद स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में मंगलवार को मंडल स्तरीय (अयोध्या एवं देवीपाटन मंडल) खरीफ उत्पादकता गोष्ठी-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खरीफ फसलों की उत्पादकता बढ़ाने, समय से बीज एवं खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने, सिंचाई प्रबंधन तथा आधुनिक कृषि तकनीकों के व्यापक प्रसार पर विस्तार से चर्चा की गई। गोष्ठी में किसानों की आय बढ़ाने तथा खरीफ 2026 में रिकॉर्ड उत्पादन प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। कार्यक्रम में…

Read More

गोण्डा।जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र में संपत्ति विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक महिला ने विपक्षियों पर फर्जी तरीके से मकान अपने नाम दर्ज करवाकर ताला तोड़कर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए देवीपाटन मंडल के आयुक्त, जिलाधिकारी गोण्डा एवं पुलिस अधीक्षक को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर जांच व कार्रवाई की मांग की है।कटरा बाजार थाना क्षेत्र के कौड़हा जगदीशपुर पूरे मोहम्मदपुर निवासी आमिना खातून पत्नी अहमदे मुख्तार खां ने अधिकारियों को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी माता मेहताब पत्नी स्वर्गीय फैय्याज खां निवासी कौड़हा जगदीशपुर परगना पहाड़ापुर तहसील करनैलगंज की मृत्यु हो चुकी है।…

Read More

गोण्डा।जिले के कर्नलगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत हलधरमऊ में तीन साल पहले 2023 में अकस्मात निधन वाले सद्दाम हुसैन की विरासत आज भी उनके परिजनों की आँखों में जीवित है। सद्दाम की मौत ने पूरे परिवार को झकझोर दिया था और उनकी अनुपस्थिति का शोक उनके बुज़ुर्ग माता-पिता मसूक खान व उनकी पत्नी पर रोज़ उजागर होता है। उनके चेहरे पर बेटे की कमी अभी भी स्पष्ट रूप से दिखती है। सद्दाम के पीछे उनकी छोटी बेटी इश्रम एकमात्र आश्रय बनी हुई है, परन्तु परिवार का दावा है कि ससुराल वालों ने दादा-दादी को अपनी पोती से मिलने की अनुमति…

Read More

मऊ। जनपद में सोना खरीद-बिक्री, आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता एवं वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत प्रधानमंत्री द्वारा की गई अपील के क्रम में जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में सर्राफा एसोसिएशन, पेट्रोल पंप संचालकों एवं विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में व्यापारियों ने प्रधानमंत्री की अपील का सम्मान करते हुए राष्ट्रहित में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक के दौरान व्यापारी प्रतिनिधि मनीष सर्राफ ने कहा कि सर्राफा व्यापारी प्रधानमंत्री की अपील का पालन करेंगे तथा सोने का अनावश्यक भंडारण नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में व्यापार पूर्व…

Read More

मऊ। मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों ने प्रतिभाग कर कृषि, सिंचाई, विद्युत, उद्यान एवं अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। किसानों द्वारा विद्युत संबंधी समस्याएं प्रमुखता से उठाई गईं। किसानों ने बताया कि जनपद के कई क्षेत्रों में 11000 वोल्टेज के विद्युत तार जर्जर…

Read More

गोण्डा । जिले के उमरीबेगमगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत सनौली मोहम्मदपुर के उदयभान पाही गांव में नदी में नहा रहे युवक को मगरमच्छ खींच ले गया। घटना की जानकारी होते ही गांव और आसपास हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कर रही है।मिली जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा में रहने वाले दीपक अपनी सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने सोनौली मुहम्मदपुर गांव आये थे।उमरी निवासी बाबूलाल शर्मा की पोती से दीपक की शादी हुई थी। सास के निधन की खबर सुनकर दीपक ग्रेटर नोएडा से गोंडा आये थे। अंतिम संस्कार की रस्मों के…

Read More

गोण्डा। जिले के नवाबगंज कस्बे के ब्रह्माकुमारीज आश्रम में बुधवार को ब्रह्मकुमारी के वरिष्ठ राजयोगी बीके रामलोचन भाई की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह, नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी सर्वेश शुक्ल एवं थानाध्यक्ष अभय सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।इस मौके पर अयोध्या-फैजाबाद से आई बीके शशी बहन ने दिवंगत रामलोचन भाई के तपस्वी जीवन और ईश्वरीय सेवाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन त्याग, सेवा और आध्यात्मिक साधना का प्रेरणास्रोत रहा है।उन्होंने बताया…

Read More

गोण्डा। जिले के नवाबगंज कस्बे के पड़ाव मोहल्ले में मंगलवार की देर रात एक कार अनियंत्रित होकर सडक किनारे एक गहरे गढ्ढे में जा घुसी। दुर्घटना के समय कार में चालक सहित दो लोग सवार थे। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।थाना क्षेत्र के तुरकौली गांव निवासी चालक सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि वह गांव के ही जगदीश प्रसाद के साथ मंगलवार को कार से गोंडा गया था। वहां से रात में वापस लौटते समय करीब 10 बजे कस्बे के पडाव मोहल्ले में स्थित जेडी पेट्रोल पंप तेल भराने के लिए गाड़ी घुमा रहा था तभी…

Read More