Author: GNSUP

कृषि, पर्यटन और रोजगार पर फोकसगोण्डा। देवीपाटन मंडल के समग्र एवं योजनाबद्ध विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए नवागत आयुक्त देवीपाटन मंडल दुर्गा शक्ति नागपाल ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों से उनके जनपदों की प्रमुख चुनौतियों, संभावनाओं तथा उनके प्रभावी निराकरण के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट एवं सुझाव मांगे हैं। यह पहल मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप जनपद आधारित विकास मॉडल तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक जनपद की भौगोलिक, सामाजिक एवं आर्थिक परिस्थितियाँ अलग हैं, इसलिए स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास योजनाओं का…

Read More

बस कर्मियों पर हड़पने का आरोप,केस दर्जगोण्डा। जिले के वजीरगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत पूरेडाढू केवलीजोत निवासी रेनू मिश्रा ने शनिवार को बताया कि वह अपने पति के साथ दिल्ली से वे एक निजी बस से अपने गांव आ रही थी। बस कर्मियों ने छल कर जेवरातों व कपड़ों से भरे उसके सूटकेस को हड़प लिया। बताया कि वह दिल्ली में अपने निजी मकान में रहती है। वह 12 मई को आयोजित हुई परिवार की एक लड़की की शादी में सम्मिलित होने के लिए पति के साथ दिल्ली के कश्मीरी गेट से 10 मई को एक निजी बस से चली थी। वह…

Read More

गोण्डा। ज्येष्ठ मास और पवित्र मलमास के दौरान पडे तीसरे बड़े मंगलवार को क्षेत्र में पूजा-पाठ एंव भंडारों की धूम मची रही। लोगों ने सुबह हनुमान जी और भगवान शंकर के मंदिरों में माथा टेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। पूर्णाहुति हवन के बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना अध्यक्ष अभय सिंह, सीएचसी अधीक्षक राधामोहन सिंह,डा देवेन्द्र सिंह, डाॅ अनुपम सिंह, निक्कू सिंह, दिनेश सिंह, राजेश, महेंद्र यादव, प्रवीन कुमार, हरिओम शुक्ला, विवेक सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।कस्बे के सनचरही…

Read More

गोण्डा। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय में रीजनल मैनेजर ज्ञान प्रकाश के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में बताया गया कि ज्ञान प्रकाश का तबादला महाराजगंज, गोरखपुर जोन में किया गया है। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने बैंकिंग सेवाओं को बेहतर बनाने, ग्राहकों की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा कर्मचारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके सरल स्वभाव एवं कुशल नेतृत्व की सभी ने प्रशंसा की। इस अवसर पर वक्ताओं…

Read More

गोण्डा। जिले के छपिया थानाक्षेत्र अंतर्गत हाईस्कूल की छात्रा से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अजीत यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पुलिस हिरासत में लंगड़ाता हुआ नजर आया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी के दौरान भागने की कोशिश में वह घायल हो गया। फिलहाल आरोपी का इलाज चल रहा है और पुलिस मामले की आगे जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक छपिया थाना क्षेत्र में 17 मई को स्कूल से घर लौट रही 15 वर्षीय छात्रा के साथ आरोपी अजीत यादव ने दिनदहाड़े छेड़खानी की। घर पहुंचते ही डरी-सहमी छात्रा ‘मम्मी-मम्मी’ चिल्लाते…

Read More

गोण्डा।जिले के कर्नलगंज नगर पालिका परिषद में सफाई व्यवस्था की शिकायत करना एक युवक को उस समय भारी पड़ गया, जब कथित तौर पर नगर पालिका से जुड़े दबंगों ने सत्ता और पद का दुरुपयोग करते हुए उन्हें घेर लिया, मेन गेट बंद कर बंधक बना लिया और जातिसूचक गालियां‌ देते हुए मारपीट की। मामले ने नगर पालिका प्रशासन की कार्यशैली और शिकायतकर्ताओं के उत्पीड़न पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।कर्नलगंज नगर के गांधी नगर मोहल्ले की निवासिनी रजनी कनौजिया पत्नी घनश्याम कनौजिया द्वारा कोतवाली कर्नलगंज में दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार, उनके पति घनश्याम कनौजिया मंगलवार 19…

Read More

गोण्डा। नगर पालिका व विनियमित क्षेत्र अंतर्गत मालवीय नगर में नियमों के कब्रिस्तान पर खड़े भू माफिया के अवैध निर्माण को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। ताजा मामला मालवीय नगर से सामने आया जहाँ एक भू माफिया सुधीर कुमार सोनी द्वारा अपने रसूख का इस्तेमाल करते हुए नजूल भूमि पर बिना नक्शे व स्वीकृति के नियमों को दरकिनार कर एक तीन मंजिला इमारत खड़ी कर दी।जब यह अवैध इमारत बनाई जा रही थी तब आसपास के लोगों व अन्य द्वारा नगर पालिका और विनियमित क्षेत्र में इसकी कई शिकायतें की गई जिसपर नगर पालिका और विनियमित क्षेत्र ने नोटिस…

Read More

गोण्डा। जनपद के तहसील कर्नलगंज क्षेत्र के विकासखंड हलधरमऊ अन्तर्गत ग्राम छतौरा से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो विकास के दावों की पोल खोलने के साथ-साथ प्रशासनिक उदासीनता की पराकाष्ठा को भी दर्शाती है। यहाँ स्थित एक पुलिया वर्तमान में इतनी जर्जर अवस्था में पहुँच चुकी है कि वह किसी भी क्षण धराशायी होकर एक बड़े हादसे को अंजाम दे सकती है। हवा में झूल रहा कंक्रीट, खिसक चुकी है जमीन मिली जानकारी के अनुसार, इस पुलिया के नीचे की पूरी मिट्टी पानी के बहाव के कारण बह चुकी है। वर्तमान में स्थिति यह है कि कंक्रीट का…

Read More

भीषण गर्मी एवं लू से बचाव हेतु जारी किए निर्देशदेवीपाटन मण्डल गोण्डा । मण्डल में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी एवं लू (हीटवेव) के प्रभाव को गंभीरता से लेते हुए मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने चारों जिलों के डीएम को तत्काल जिला स्तरीय हीट एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि हीटवेव राज्य सरकार द्वारा घोषित आपदा है, इसलिए इससे बचाव हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से सुनिश्चित की जाएं।मण्डलायुक्त ने निर्देशित किया कि जनपदों में सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, बस स्टैंड, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों,…

Read More

गोण्डा । जिले के नवाबगंज में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर महिला को मारपीट कर घायल किया। पीड़िता ने थाने में दी तहरीर।थाना क्षेत्र के दुल्लापुर के ऊंचे पुरवा निवासी अनीता देवी ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 12 बजे गांव के ही दो महिला सहित पांच लोग उसके दरवाजे पर पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगे।विरोध करने पर आरोपियों ने उसे लात-घूंसों से मारना शुरू कर दिया। जान बचाने के लिए जब वह घर के अंदर भागी तो आरोपी भी पीछे से घर में घुस गए। आरोप है कि उन्होंने महिला का…

Read More