- गोण्डा – खुलेआम चल रहा अवैध गांजे का कारोबार,वीडियो वायरल
- गोण्डा – फिरोजपुर में वीबी-जी रामजी योजना चढ़ी परवान
- गोण्डा – तेज रफ्तार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति और मासूम बेटा घायल
- गोण्डा – मृतक पत्रकार के परिवार को जिलाधिकारी ने दी आर्थिक सहायता
- कैंसर विशेषज्ञों का कहना है कि भारत में ओज़ोन प्रदूषण पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी कैंसर को बढ़ावा दे रहे हैं
- सोब्रानिये 2026: रूस में एमबीबीएस की तैयारी कर रहे भारतीय छात्रों की प्री-डिपार्चर सेरेमनी
- हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक के बाद अब लेग अटैक का खतरा: वैस्कुलर सोसाइटी ऑफ़ इंडिया
- दिल्ली के दिल में सजा देश की लोककला एवं बुनकरों का संसार
Author: UP Admin desk
बलिया। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के प्रभारी सचिव एवं अपर जनपद न्यायाधीश श्री हरीश कुमार के आदेशानुसार मंगलवार को जिला चिकित्सालय, बलिया में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पैरालीगल वालंटियर श्री कृष्णानन्द यादव ने मानसिक रूप से बीमार एवं दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकारों, सम्मान और समाज में उनकी समान भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने मानसिक स्वास्थ्य और दिव्यांगजनों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से…
बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय का अष्टम् दीक्षान्त समारोह बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर के दीक्षान्त मण्डप में संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता कर रहीं उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति में शिक्षा को केवल सूचना का संग्रह नहीं माना गया है। शिक्षा का उद्देश्य व्यक्ति के व्यक्तित्व का समग्र विकास करना है। शिक्षा मनुष्य में संवेदनशीलता, आत्मानुशासान, नैतिकता, सेवा भाव, सहिष्णुता और सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करती है। कहा कि जब विश्व परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है तब भारतीय शिक्षा दर्शन की प्रासंगिकता और भी बढ़ जाती है। विद्यार्थियों का…
लंबित परियोजनाएं जल्द पूरी करें, डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं को चेताया सीएम डैशबोर्ड समीक्षा में डीएम सख्त: खराब रैंकिंग पर फटकार, तीन दिन में ‘ए’ ग्रेड लाने का अल्टीमेटम बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की रैंकिंग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने खराब प्रदर्शन पर संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और तीन दिनों के भीतर अपने-अपने विभागों की रैंकिंग ‘ए’ श्रेणी में लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार…
एल-1 के हस्ताक्षर नहीं, एल-2 ने कैसे किए साइन? डीएम ने मांगा जवाब बैठक से गायब रहे चकबंदी अधिकारी और अपर चकबंदी अधिकारी, वेतन रोकने के दिए आदेश बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों की कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी जताई। समीक्षा के दौरान 01 जुलाई से 27 जुलाई तक शिकायतकर्ताओं से प्राप्त फीडबैक का परीक्षण किया गया, जिसमें कई विभागों द्वारा शिकायतकर्ताओं से फीडबैक नहीं लेने और पोर्टल पर निस्तारण से संबंधित फोटोग्राफ एवं विस्तृत आख्या अपलोड न करने की गंभीर लापरवाही सामने आई। इस पर…
बलिया। संभावित बाढ़ की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में गंगा और घाघरा नदी के बढ़ते जलस्तर की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने बाढ़ खंड अधिकारी से गंगा एवं घाघरा नदी के जलस्तर की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि जिले के 142 रेड जोन गांवों में मेडिकल कैंप स्थापित किए जाएं, स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए, एम्बुलेंस की तैनाती सुनिश्चित…
राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा बलिया। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा- निर्देशों के तहत मंगलवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी सात विधानसभा क्षेत्रों—357- बेल्थरारोड (अ.जा.), 358-रसड़ा, 359- सिकन्दरपुर, 360-फेफना, 361-बलिया नगर, 362- बांसडीह, एवं 363-बैरिया के गोदामों में जाकर सुरक्षा और प्रबंधन की स्थिति का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार…
रसड़ा (बलिया)। अधिवक्ता बार एसोसिएशन रसड़ा-बलिया की चुनाव समिति ने वार्षिक चुनाव 2026-27 के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। चुनाव समिति के चेयरमैन एडवोकेट इन्द्रदेव प्रसाद यादव एवं निर्वाचन अधिकारी भरत तिवारी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मतदाता सूची का प्रकाशन एवं नामांकन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के तहत संपन्न होगी।घोषित कार्यक्रम के अनुसार 29 जुलाई 2026 को चुनाव/मतदान तथा 1 अगस्त 2026 को मतगणना कराए जाने की जानकारी दी गई है। चुनाव समिति ने सभी प्रत्याशियों और अधिवक्ता सदस्यों से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार चुनाव में सहभागिता करने की अपील की है।
बलिया। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया श्री अनिल कुमार झा के आदेशानुसार गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के तत्वावधान में वन स्टॉप सेंटर, बलिया में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पैरालीगल वालंटियर्स श्रीमती रीता शर्मा, श्रीमती मीरा, श्रीमती शिल्पी गुप्ता, श्रीमती दीप्ती एवं भोला शर्मा ने उपस्थित महिलाओं एवं अन्य प्रतिभागियों को विधिक अधिकारों और न्यायिक योजनाओं की जानकारी दी।इस दौरान बताया गया कि माननीय मुख्य न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशन में “समाधान…
बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र के उंदहा गांव में गुरुवार की देर रात 65 वर्षीय पूर्व प्रधान ब्यास वर्मा की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। सिर पर किए गए जानलेवा वार के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह होते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सहतवार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार, ब्यास वर्मा गुरुवार रात घर पर भोजन करने के बाद अपने घर से कुछ दूरी पर खेत में बनी झोपड़ी में सोने चले…
बलिया। जनपद के मूक-बधिर दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से सरकार द्वारा निशुल्क कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी योजना संचालित की जा रही है। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी पारस नाथ यादव ने बताया कि इस योजना के तहत 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे बच्चे, जो सुन और बोल नहीं पाते हैं, उनका निशुल्क कॉक्लियर इम्प्लांट ऑपरेशन कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक लाभार्थी की सर्जरी के लिए संबंधित चिकित्सालय को 6 लाख रुपये तक की धनराशि सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जाती है। इस योजना का उद्देश्य बच्चों की सुनने और बोलने की…
