Author: UP Admin desk

रसड़ा (बलिया), 1 अगस्त। अधिवक्ता बार एसोसिएशन, रसड़ा-बलिया के वर्ष 2026-27 के चुनाव में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी द्वारा जारी सूचना के अनुसार प्रत्येक पद पर केवल एक-एक नामांकन पत्र प्राप्त होने के कारण सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।निर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष पद पर रामशब्द यादव, महासचिव पद पर भुवनेन्द्र कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रामायण यादव, उपाध्यक्ष (10 वर्ष से अधिक) पद पर चन्दन कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष (10 वर्ष से कम) पद पर मनोज कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर रवी कान्त शर्मा संयुक्त सचिव (प्रशासन) पद पर जावेद अख्तर तथा…

Read More

बेल्थरारोड (बलिया)। क्षेत्रीय विधायक हंसूराम ने यहां शुक्रवार को कहा कि मेरे चुनाव लड़ने के समय से ही सोनाडीह विद्युत फीडर से पर्याप्त विद्युत आपूर्ति न होने की समस्या संज्ञान में दी गयी थी। इस सोनाडीह फीडर पर काफी लोड की समस्या होने के कारण निरन्तर विद्युत आपूर्ति की समस्या बनी रहती थी। मैनें प्रयास किया और विभागीय प्रयास के बाद यह फीडर दो भागों में बंटकर अखोप व सोनाडीह के नाम से हो गया है। अब लो बोल्टेज की समस्या खत्म होकर विद्युत आपूर्ति में बाधा की समस्या न के बराबर रहेगी। इस प्रयास में एसडीओ अनिल कुमार व…

Read More

बैरिया , बलिया । क्षेत्र के गोपाल नगर (टाड़ी) इलाके में घाघरा नदी का तांडव लगातार जारी है। अब तक सैकड़ों बीघा उपजाऊ ज़मीन और कई दर्जनों आशियाने नदी में विलीन हो चुके है । बाढ़ की रौंद रूप और प्रशासन की उदासीनता को देख ग्रामीणों का गुस्सा अब सड़क पर उतर आया है। कटान से पीड़ित और क्षेत्रीय लोग प्रशासन की अनदेखी से खासे नाराज हैं।​शनिवार को सैकड़ों की संख्या में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने पैदल मार्च कर बैरिया तहसील मुख्यालय पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि बाढ़ और कटान रोकने के नाम पर…

Read More

बलिया । उ0प्र0 माटीकला बोर्ड द्वारा प्रचार-प्रसार योजना के अंतर्गत कृषि भवन, बलिया के सभागार में जिला ग्रामोद्योग अधिकारी सुश्री संस्कृति गुप्ता की अध्यक्षता में एक दिवसीय माटीकला जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती अनीता सहानी, जिला पंचायत सदस्य, वार्ड नं० 14 तथा विशिष्ट अतिथि श्री राणाकुनाल सिंह, जिला कार्य समिति सदस्य, भाजपा, की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित शिविर में माटीकला व्यवसाय से जुड़े कारीगरों, युवाओं एवं इच्छुक अभ्यर्थियों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्‍न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, जिला उद्यान अधिकारी एवं उपायुक्त उद्योग, जिला…

Read More

बलिया। जिला क्रीड़ाधिकारी जवाहर लाल यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन राज्य कर्मचारियों के खेल एवं शारीरिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सिविल सर्विसेज खेल प्रतियोगिताओं के जिला, मंडल एवं प्रदेश स्तरीय चयन/ट्रायल्स का आयोजन करा रहा है। इसी क्रम में खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में संशोधन करते हुए चयन ट्रायल्स की तिथियों में परिवर्तन किया गया है। नई समय-सारिणी के अनुसार अब जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स 13 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम, बलिया में आयोजित किए जाएंगे। वहीं मंडलीय चयन/ट्रायल्स 18…

Read More

बलिया। वित्तीय वर्ष 2026-27 में मत्स्य पालन विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के इच्छुक लोगों के लिए राहत भरी खबर है। विभाग ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर अब 5 अगस्त 2026 कर दी है। इससे अधिक से अधिक पात्र आवेदकों को आवेदन करने का अवसर मिलेगा। मत्स्य पालन विभाग के अनुसार, विभागीय पोर्टल पर 16 जुलाई से आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी। अब आवेदन की अवधि बढ़ाए जाने के बाद इच्छुक अभ्यर्थी 5 अगस्त 2026 तक विभागीय पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।जिन योजनाओं के…

Read More

बलिया। दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम- 2016 की मूल भावना के अनुरूप दूरस्थ, पिछड़े एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले दिव्यांगजनों को उनके अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से राज्य आयुक्त, दिव्यांगजन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा 04 अगस्त 2026 को विकास भवन सभागार, बलिया में मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया जाएगा। मोबाइल कोर्ट का उद्देश्य दिव्यांगजनों के बीच जागरूकता बढ़ाना, उनके साथ होने वाले भेदभाव को समाप्त करना, उन्हें समाज की मुख्यधारा में पूर्ण एवं प्रभावी भागीदारी दिलाना तथा उनकी शिकायतों एवं समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करना…

Read More

सिकंदरपुर (बलिया), 30 जुलाई। श्रावण मास के पावन अवसर पर ग्राम उपाध्यायपुर, करसोतिया (बलिया) की बोल-बम सेवा समिति द्वारा हनुमान मंदिर, मिर्जापुर (बलिया) में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांवड़ियों, श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा मा. संजय यादव रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि मा. संजय जायसवाल उपस्थित रहे। अतिथियों ने समिति के सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में सेवा, सद्भाव और आस्था को सुदृढ़ करते…

Read More

बलिया। प्रदेश सरकार खेल प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खेल विभाग के अंतर्गत संचालित आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में 40 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को मानदेय के आधार पर नियुक्त करेगी। चयनित खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को ₹1.50 लाख प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। खेल विभाग के अनुसार प्रदेश के विभिन्न जनपदों में संचालित आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में हॉकी, हैंडबॉल, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बॉक्सिंग, तैराकी, जिम्नास्टिक, एथलेटिक्स, क्रिकेट, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल, कबड्डी, जूडो, कुश्ती और तीरंदाजी सहित 16 खेलों में उत्कृष्ट प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए 40 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को जोड़ा जाएगा।पात्रता के अनुसार ओलंपिक, एशियन गेम्स,…

Read More

बलिया। जिलाधिकारी के कड़े निर्देशों के अनुपालन में जनपद में अवैध खनन एवं उपखनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध खनन विभाग का सघन अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में विभागीय चेकिंग के दौरान अवैध रूप से उपखनिजों का परिवहन करते हुए 16 वाहनों को पकड़ा गया। खनन विभाग की जांच में सामने आया कि संबंधित वाहन उत्तर प्रदेश राज्य के आईएसटीपी (ISTP) प्रपत्रों की चोरी एवं अपवंचना कर उपखनिजों का अवैध परिवहन कर रहे थे, जिससे राज्य सरकार के राजस्व को नुकसान पहुंच रहा था।मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी 16 वाहनों को तत्काल प्रभाव से सीज कर…

Read More