Author: UP Admin desk

गौतम बुद्ध नगर।‌नोएडा के लाखों लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। शहर में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुगम बनाने तथा नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (जेवर) तक तेज और निर्बाध कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चिल्ला रेगुलेटर से महामाया फ्लाईओवर तक बनी 5.5 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड का विस्तार किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर लगभग 200 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। विस्तार के बाद यह कॉरिडोर डीएनडी एलिवेटेड रोड के माध्यम से सीधे जेवर एयरपोर्ट से जुड़ जाएगा, जिससे यात्रियों को जाम से बड़ी राहत मिलेगी। आईआईटी रुड़की तैयार करेगी डीपीआर और स्ट्रक्चरल डिजाइन…

Read More

नगरा (बलिया)। मंगलवार को हुई बारिश मे नगरा बाजार के रसड़ा मार्ग से लगायत बेल्थरा मार्ग की सड़कों के लबालब जलभराव से व्यापारियों बाजारु लोगों सहित राहगीरों की परेशानी बढ़ गयी है। बारिश आने के समय से वर्षा बाद तक नगरा–बेल्थरा मार्ग पर यूनियन बैंक के सामने दुर्गा चौक, जनता इण्टर कालेज मोड़ के सामने सड़क पर भारी जलभराव हो गया। सड़क पर पानी भर जाने से राहगीरों, बाइक सवारों, ई-रिक्शा चालकों और अन्य वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पैदल चलने वाले लोगों में महिलाओं बच्चों नौनिहालों को खासा परेशानी के बीच पानी के बीच से…

Read More

बेल्थरा रोड (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र में सर्पदंश की दो अलग-अलग घटनाओं ने लोगों को झकझोर दिया। गौरी गांव में सांप के डसने से एक महिला की उपचार में देरी के कारण मौत हो गई, जबकि उभांव गांव में परिवार की रक्षा करते हुए एक पालतू कुत्ते ने जहरीले सांप से संघर्ष में अपनी जान गंवा दी। दोनों घटनाओं के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।गौरी गांव निवासी रतन की पत्नी ज्ञान्ती देवी (28) सोमवार की सुबह घर में झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान घर में छिपे एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। परिजनों ने तत्काल अस्पताल…

Read More

बलिया। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश तथा माननीय जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया श्री अनिल कुमार झा के आदेशानुसार मंगलवार को जिला चिकित्सालय, बलिया में विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के सचिव श्री चन्द्र प्रकाश तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पैरालीगल वालंटियर्स (पीएलवी) श्री कृष्णानन्द यादव, श्रीमती रीता शर्मा, मीरा देवी, शिल्पी गुप्ता एवं दिप्ती ने माताओं और आमजन को स्तनपान के महत्व के साथ-साथ…

Read More

मोबाइल कोर्ट में गूंजी दिव्यांगों की आवाज, एक माह में प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिव्यांगजनों की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश, मोबाइल कोर्ट में 198 का हुआ पंजीकरण सीएमओ को निर्देश: ईएनटी विशेषज्ञ की करें व्यवस्था, बेरा मशीन भी खरीदें बलिया। उत्तर प्रदेश के राज्य आयुक्त, दिव्यांगजन प्रो. हिमांशु शेखर झा की अध्यक्षता में मंगलवार को विकास भवन सभागार में मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया गया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस दौरान राज्य आयुक्त ने दिव्यांगजनों की समस्याएं सुनीं, उनके सुझाव लिए और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। राज्य आयुक्त…

Read More

मा0 मुख्यमंत्री जी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा विभाजन विभषिका पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाएगा स्मृति दिवस आयोजन का उद्देश्य विभाजन की त्रासदी के प्रति युवा पीढ़ी को जागरूक करते हुए प्रभावित लोगों के साहस और बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करना है -जयवीर सिंह लखनऊ। विभाजन विभषिका स्मृति दिवस-2026 का आयोजन 14 अगस्त, 2026 को प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जांएगे। इस आयोजन का उद्देश्य खासतौर से युवा पीढ़ी को विभाजन की त्रासदी के प्रति जागरूक करते हुए प्रभावित लोगों के साहस और बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करना है। इस अवसर पर लखनऊ सहित प्रदेश के समस्त…

Read More

कार्यक्रम में विभिन्न योजना के लाभार्थियों को चयन एवं अनुमति पत्र वितरित किए जांएगे दुग्ध एवं पशुधन विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी लखनऊ। दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूर्ण होने (स्वर्ण जयंती वर्ष) के उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी 75 जनपदों में कल दिनांक 05 अगस्त, 2026 को दुग्धशाला विकास विभाग एवं पशुपालन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से एक दिवसीय जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव – 2026 का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य दुग्धशाला विकास विभाग एवं पशुपालन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिकाधिक पात्र लाभार्थियों तक पहुँचाना, डेयरी क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों…

Read More

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने विपक्ष की नारेबाजी, अभद्रता और अराजकता के बीच अडिग रहकर विधायी कार्य करके जनहित के प्रति प्रतिबद्धता का दिया बड़ा संदेश सनातन और श्रीराम के सम्मान पर सरकार अडिग, विपक्ष पर मंत्री ए. के. शर्मा का तीखा प्रहार विधानसभा के तृतीय सत्र में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा रहे मुखर लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए. के. शर्मा ने आज उत्तर प्रदेश विधानसभा के तृतीय सत्र की कार्यवाही में सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया। सदन में विपक्ष द्वारा किए गए विरोध और शोर-शराबे के बीच भी…

Read More

निर्माणाधीन परियोजनाओं और बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण के लिए अनुपूरक बजट में 5 करोड़ रुपए का विशेष प्रावधान लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश में संस्कृत शिक्षा एवं उच्च शिक्षण संस्थानों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी में निर्माणाधीन परियोजनाओं को गति प्रदान करने एवं बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए अनुपूरक बजट में 500 लाख रुपए यानि 5 करोड़ रुपए की विशेष धनराशि का प्रावधान किया गया है। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी भारतीय…

Read More

टेक्सटाइल पार्कों के विकास, बुनकरों एवं कारीगरों के सशक्तीकरण से बढ़ेगा रोजगार और उद्यमिता मंत्री राकेश सचान बोले- पारंपरिक उद्योगों को वैश्विक पहचान दिलाकर आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश का निर्माण कर रही सरकार लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के पारंपरिक उद्योगों, हथकरघा, खादी एवं वस्त्रोद्योग क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी क्रम में राज्य सरकार ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग तथा हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए अनुपूरक बजट में 14,002.79 लाख रुपए यानि 140.0279 करोड़ रूपये का विशेष प्रावधान किया…

Read More