Author: UP Admin desk

मुख्यमंत्री की शिकायतों को गंभीरता से लें, नहीं तो रुकेगा वेतन: डीएम सीएम डैशबोर्ड में खराब रैंकिंग पर डीएम नाराज, अधिकारियों से मांगा जवाब सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग सुधारें, नहीं तो होगी जवाबदेही तय: डीएम बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ आईजीआरएस एवं सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आईजीआरएस पर लंबित शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ तो वेतन रोकने…

Read More

चितबड़ागांव (बलिया)।जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए पदग्रहण समारोह (Investiture Ceremony) का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, उत्तरदायित्व, अनुशासन तथा लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करना था। हाल ही में सम्पन्न छात्र परिषद (Students’ Council) चुनाव में निर्वाचित छात्र-छात्राओं को इस अवसर पर उनके पदों की जिम्मेदारियाँ एवं दायित्व औपचारिक रूप से सौंपे गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चितबड़ागांव थाने के प्रभारी निरीक्षक श्री बृजेश सिंह तथा विशिष्ट अतिथि श्री नमोनारायण पाठक, साइबर क्राइम प्रभारी रहे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर विद्यालय…

Read More

बिल्थरारोड,बलिया (बलिया) शिक्षा क्षेत्र सीयर के पलिया कंपोजिट स्कूल के बच्चों को मध्यान्ह भोजन में रोटी-सब्जी थाली की जगह हाथ में लेकर कैंपस में खाने का वायरल वीडियो के मामले में बीएसए मनीष कुमार सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है।प्रकरण में जहां प्रधानाध्यापिका को निलंबित किया गया है, वहीं दोषी अनुदेशिका की सेवा समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यहीं नहीं, विद्यालय पर तैनात सभी सात सहायक अध्यापकों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ ही शिक्षामित्र और एक अनुदेशिका तथा रसोइयों को अंतिम चेतावनी दी गई है। बीएसए की इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच…

Read More

वाराणसी । शिक्षा जगत की प्रतिष्ठित एवं सम्मानित विभूति, श्री मुरली मनोहर टाउन पीजी कॉलेज, बलिया के पूर्व प्राचार्य तथा हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय, वाराणसी के प्राचार्य प्रो. रजनीश कुंवर के पूज्य पिता प्रो. (डॉ.) रामकुंवर यादव का मंगलवार प्रातः लंका स्थित आवास पर निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे। पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। डॉ. यादव के निधन का समाचार मिलते ही शिक्षा एवं अकादमिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई।मूलतः जनपद चंदौली के धानापुर क्षेत्र के निवासी प्रो. (डॉ.) रामकुंवर यादव ने अपने दीर्घ शैक्षणिक जीवन में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय…

Read More

बलिया । जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया में बुधवार को नशामुक्त युवा एवं विकसित भारत विषय पर ऑनलाइन अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. पूनम गुप्ता, असिस्टेंट प्रोफेसर, सतीश चंद्र कॉलेज, बलिया ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार, समाज और राष्ट्र के भविष्य को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है। कहा कि विकसित भारत के निर्माण का सबसे मजबूत आधार जागरूक, शिक्षित, स्वस्थ और नशामुक्त युवा हैं। युवाओं को अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और समय को शिक्षा, अनुसंधान, खेल, नवाचार तथा राष्ट्र निर्माण में लगाना चाहिए। कहा कि…

Read More

आधार बेस्ड पेमेंट से सहायता राशि का पारदर्शी एवं प्रभावी भुगतान सुनिश्चित फरवरी 2018 से अब तक 5.87 लाख परिवारों को मिला आवास का लाभ, वर्ष 2026–27 में 1.16 लाख नए आवासों का लक्ष्य लखनऊ- उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि प्रदेश सरकार गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री आवास योजना–ग्रामीण के माध्यम से ऐसे पात्र परिवारों को आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जो विभिन्न कारणों से प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण के दायरे में शामिल नहीं हो सके हैं। उप…

Read More

रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम में बोले सी एम ओ बलिया । बुधवार को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय स्थित सभागार में गोद लिए गए क्षय रोगियों के बीच पोषण पोटली का वितरण सी एम ओ/ उपाध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाइटी, अभय नारायण राय एवं अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आनंद कुमार के द्वारा किया गया।इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि सी एम ओ बलिया ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी का सपना टी बी मुक्त भारत हो अपना। टीबी को हराने के लिए पोषण पोटली का वितरण रेड क्रॉस सोसाइटी बलिया द्वारा…

Read More

बलिया l जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० नरेन्द्र कुमार शुक्ल के संरक्षण में प्राचीन इतिहास , संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग द्वारा डॉ० काशी प्रसाद जायसवाल की पुण्यतिथि के अवसर पर डॉ० काशी प्रसाद जायसवाल : व्यक्तित्व और कृतित्व विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया । मुख्य वक्ता हिन्दी विभाग के सहायक आचार्य डॉ० प्रवीण नाथ यादव ने डॉ० जायसवाल के व्यक्तित्व पर विस्तृत चर्चा करते हुए बताया कि ये ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से इतिहास विषय में परास्नातक करने के साथ ही बार एट लॉ की उपाधि और चीनी भाषा में डिप्लोमा की योग्यता भी अर्जित किया । इनका पारिवारिक व्यवसाय…

Read More

मुख्य सड़क पर आड़े-तिरछे खड़े वाहन, राहगीर परेशान—चंद कदम दूर पुलिस बूथ फिर भी व्यवस्था बेपटरी सिकंदरपुर (बलिया)। नगर के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और एचडीएफसी बैंक के आसपास मुख्य सड़क पर वाहनों के अनियंत्रित जमावड़े ने यातायात व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। सड़क पर आड़े-तिरछे वाहन खड़े कर सवारियां बैठाने का सिलसिला कथित रूप से लगातार जारी है, जिसके चलते बैंक ग्राहकों से लेकर राहगीरों और वाहन चालकों तक को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क बनी स्टैंड, जिम्मेदार मौन! स्थानीय लोगों के अनुसार बैंक क्षेत्र में निजी वाहन चालक मुख्य सड़क पर ही…

Read More

नगपुरा (बलिया)। नगपुरा स्थित पंच मंदिर के समीप अभिमन्यु पाल द्वारा स्थापित शुभम बेकरी का भव्य शुभारंभ बुधवार को एचडीएफसी बैंक, चितबड़ागांव के उप शाखा प्रबंधक मिहिर सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के उपरांत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न हुई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।इस अवसर पर उप शाखा प्रबंधक मिहिर सिंह ने अभिमन्यु पाल को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ईमानदारी, उत्कृष्ट गुणवत्ता और ग्राहकों के विश्वास के आधार पर कोई भी नया व्यवसाय सफलता की नई ऊँचाइयों तक पहुँच सकता है। उन्होंने शुभम बेकरी के उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर…

Read More