- गोण्डा – खुलेआम चल रहा अवैध गांजे का कारोबार,वीडियो वायरल
- गोण्डा – फिरोजपुर में वीबी-जी रामजी योजना चढ़ी परवान
- गोण्डा – तेज रफ्तार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति और मासूम बेटा घायल
- गोण्डा – मृतक पत्रकार के परिवार को जिलाधिकारी ने दी आर्थिक सहायता
- कैंसर विशेषज्ञों का कहना है कि भारत में ओज़ोन प्रदूषण पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी कैंसर को बढ़ावा दे रहे हैं
- सोब्रानिये 2026: रूस में एमबीबीएस की तैयारी कर रहे भारतीय छात्रों की प्री-डिपार्चर सेरेमनी
- हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक के बाद अब लेग अटैक का खतरा: वैस्कुलर सोसाइटी ऑफ़ इंडिया
- दिल्ली के दिल में सजा देश की लोककला एवं बुनकरों का संसार
Author: UP Admin desk
अनुपूरक बजट से परिषदीय विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था होगी और मजबूत, विद्यार्थियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह बोले- हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण, संस्कारयुक्त और समान शिक्षा पहुंचाना सरकार का संकल्प लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के प्राथमिक शिक्षा तंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। इसी क्रम में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सुचारू संचालन, छात्र-कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए अनुपूरक बजट में 35,125.64 लाख रुपए यानि 351.2564 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया…
प्रशिक्षण एवं सेवा योजना निदेशालय के प्रशिक्षण प्रखण्ड के सुचारू संचालन के लिए अनुपूरक बजट में 198.34 लाख रुपए का प्रावधान आउटसोर्सिंग सेवाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए स्वीकृत हुई धनराशी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को गुणवत्तापूर्ण व्यावसायिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में प्रदेश के प्रशिक्षण तंत्र को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के लिए अनुपूरक बजट में विशेष प्रावधान किया गया है। प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र…
अनुपूरक बजट में उद्यान विभाग को मिली बड़ी सौगात लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष के अनुपूरक बजट में उद्यान विभाग के लिए प्रस्तावित 245.24 करोड़ रुपये के प्रावधान पर प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अनुपूरक बजट में उद्यान विभाग के लिए किए गए प्रावधान प्रदेश के किसानों, विशेषकर बागवानी एवं आलू उत्पादकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होंगे। सरकार द्वारा भामाशाह भाव स्थिरता कोष की स्थापना हेतु 100…
उत्तर प्रदेश के आबकारी विभाग ने राजस्व प्राप्ति में बनाया नया कीर्तिमान वित्तीय वर्ष 2026-27 में अप्रैल से जुलाई माह तक 20,862.42 करोड़ रुपए राजस्व प्राप्त गत वर्ष की इसी अवधि में प्राप्त राजस्व से 12.27 प्रतिशत अधिक जुलाई माह में 5,052.86 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित, जो गत वर्ष इसी माह में प्राप्त राजस्व से 16.04 प्रतिशत अधिक वर्तमान वित्तीय वर्ष में अप्रैल से जून माह तक अवैध शराब के विरूद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही में 9.01 लाख लीटर अवैध मदिरा/मादक द्रव्य बरामद, 4673 व्यक्ति गिरफ्तार विभाग का उद्देश्य राजस्व बढ़ाने के साथ-साथ समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना…
किसी भी परिषदीय विद्यालय को बंद नहीं किया, शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर रही सरकार: मंत्री संदीप सिंह विधान परिषद में विपक्ष के आरोपों का बेसिक शिक्षा मंत्री ने दिया जवाब, कहा- विद्यालयों के पेयरिंग को लेकर फैलाया जा रहा भ्रम 19 मानकों पर सुविधाएं 36 से बढ़कर 96 प्रतिशत हुईं, 1.43 करोड़ से अधिक विद्यार्थी नामांकित, 71,877 बाल वाटिकाएं संचालित लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधान परिषद में परिषदीय विद्यालयों को बंद किए जाने के आरोपों पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार ने किसी भी परिषदीय विद्यालय को बंद करने का…
चितबड़ागांव (बलिया) गोरखपुर के बी. एन. पब्लिक स्कूल में आयोजित सी.बी.एस.ई. ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता (सत्र 2026-27) में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव (बलिया) की अंडर-17 बालिका हॉकी टीम ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (तृतीय स्थान) हासिल किया है। यह प्रतियोगिता 31 जुलाई 2026 से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित की गई थी।ईस्ट जोन स्तर पर कांस्य पदक जीतकर लौटी बालिका हॉकी टीम का विद्यालय परिसर में पहुँचने पर ढोल-नगाड़ों, पुष्प वर्षा और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ भव्य स्वागत किया गया।उत्कृष्ट प्रदर्शन और स्वागत समारोहप्रतियोगिता के दौरान जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने…
बलिया। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया अनिल कुमार झा के आदेशानुसार आज दिनांक 03.08.2026 को ए0डी0आर0 भवन, दीवानी न्यायालय परिसर बलिया में स्थायी लोक अदालत के कार्यों के विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, चन्द्र प्रकाश तिवारी, सचिव (पूर्ण कालिक), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के द्वारा किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित व्यक्तियों को बताया गया कि स्थायी लोक अदालत (Permanent Lok Adalat) का मुख्य कार्य सार्वजनिक उपयोगिता सेवाओं (Public Utility Services) जैसे बिजली, पानी, अस्पताल, परिवहन और बीमा से जुड़े मामलों का त्वरित और सस्ता समाधान करती…
बलिया। वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक दुग्धशाला विकास विभाग द्वारा अवगत कराया गया है कि दुग्धशाला विकास विभाग एवं पशुपालन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के व्यापक प्रचार – प्रसार के उद्देश्य से दिनांक 05 अगस्त 2026 को जनपद में एक दिवसीय जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव के संबंध में आयोजन दिनांक 05 अगस्त 2026 को समय 11 बजे पूर्वान्ह में विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किया जाना है उक्त आयोजन विषय निम्नवत है 1- आधुनिक डेयरी प्रबंधन (नंद बाबा दुग्ध मिशन) 2- औपचाकि डेयरी प्रसंस्करण (दुग्ध नीति 2022)3- चारा प्रबंधन, पशुरोगों की पहचान रोकथाम निगरानी नियंत्रण तथा टीकाकरण।…
बलिया। दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम- 2016 की मूल भावना के अनुरूप दूरस्थ, पिछड़े एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले दिव्यांगजनों को उनके अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से राज्य आयुक्त, दिव्यांगजन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा 04 अगस्त 2026 को विकास भवन सभागार, बलिया में मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया जाएगा। मोबाइल कोर्ट का उद्देश्य दिव्यांगजनों के बीच जागरूकता बढ़ाना, उनके साथ होने वाले भेदभाव को समाप्त करना, उन्हें समाज की मुख्यधारा में पूर्ण एवं प्रभावी भागीदारी दिलाना तथा उनकी शिकायतों एवं समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करना…
बलिया l राज्यपाल/कुलाधिपति, उत्तर प्रदेश के मार्गदर्शन एवं जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ल के संरक्षण में नशा मुक्त युवा एवं विकसित भारत अभियान के अंतर्गत विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए ग्राम अपायल में सोमवार को नशा मुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली मेविश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए गांव की गलियों में भ्रमण किया तथा ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों ने लोगों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया। इस दौरान छात्रों ने ‘नशा छोड़ों, जीवन जोड़ों’, ‘नशा…
