- गोण्डा – खुलेआम चल रहा अवैध गांजे का कारोबार,वीडियो वायरल
- गोण्डा – फिरोजपुर में वीबी-जी रामजी योजना चढ़ी परवान
- गोण्डा – तेज रफ्तार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति और मासूम बेटा घायल
- गोण्डा – मृतक पत्रकार के परिवार को जिलाधिकारी ने दी आर्थिक सहायता
- कैंसर विशेषज्ञों का कहना है कि भारत में ओज़ोन प्रदूषण पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी कैंसर को बढ़ावा दे रहे हैं
- सोब्रानिये 2026: रूस में एमबीबीएस की तैयारी कर रहे भारतीय छात्रों की प्री-डिपार्चर सेरेमनी
- हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक के बाद अब लेग अटैक का खतरा: वैस्कुलर सोसाइटी ऑफ़ इंडिया
- दिल्ली के दिल में सजा देश की लोककला एवं बुनकरों का संसार
Author: UP Admin desk
केंद्र के 12 और प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शनी शुरू सूचना विभाग की तीन दिवसीय प्रदर्शनी शुरू, योजनाओं की पुस्तिकाएं वितरित जन-जन तक पहुंचे योजनाओं की जानकारी, मंत्री ने बांटी प्रचार पुस्तिकाएं बलिया। केंद्र सरकार के 12 वर्ष एवं राज्य सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सूचना विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर परिवहन मंत्री ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा प्रकाशित केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं…
फेफना बलिया। थाना क्षेत्र के माल्देपुर गंगा घाट पर गुरुवार सुबह स्नान के दौरान एक युवक गंगा में डूब गया। सूचना मिलने पर फेफना पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी तलाश शुरू कराई। स्थानीय लोगों के अनुसार, नगर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर उदयभान निवासी 18 वर्षीय दीपू यादव पुत्र शंकर यादव अपने मित्र धनंजय कुमार के साथ सुबह करीब पांच बजे माल्देपुर गंगा घाट पर स्नान करने गए थे। स्नान करते समय दीपू अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उन्हें बचाने के प्रयास में धनंजय भी पानी में फंस गया, लेकिन घाट पर मौजूद नाविकों ने तत्परता…
बिल्थरारोड।(बलिया) गरीब , असहाय लाखों लोगों की सेवा कर सलेमपुर लोकसभा की जनता के दिलों पर राज करने वाले समाजसेवी राजेश सिंह दयाल किसी पहचान के मोहताज नहीं है। गुरुवार को बेल्थरारोड क्षेत्र के चौकियामोड़ से इस भीषण गर्मी में दयाल फाउंडेशन के तत्वाधान में चेयरमैन व प्रदेश संयोजक प्रवासी प्रकोष्ठ भाजपा उत्तरप्रदेश राजेश सिंह दयाल द्वारा मुफ्त शीतल पेयजल ( छागल )योजना का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों लोगो को शीतल पेय जल वितरित किया गया।लोकसभा के विभिन्न विधानसभा में निःशुल्क स्वास्थ्य कैंप लगाकर लाखों लोगों को स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और जीवन प्रदान कर समाज के…
बैरिया (बलिया)। बैरिया क्षेत्र के बालक बाबा मंदिर से गोपाल नगर जाने वाले मार्ग पर स्थित पुल के समीप कथित अवैध मिट्टी खनन का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि खनन माफिया द्वारा पुल के आसपास मिट्टी कटान कराया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग और पुल की सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न हो सकता है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह पुल गोपाल नगर, मानगढ़, वशिष्ठ नगर और सिवल मठिया समेत चार गांवों को जोड़ता है। ग्रामीणों का दावा है कि यदि पुल अथवा संपर्क मार्ग को किसी प्रकार की क्षति पहुंचती है तो लगभग…
बलिया, 18 जून 2026। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा भारत द्वारा आयोजित राष्ट्रव्यापी विकसित भारत युवा संसद 2026 कार्यक्रम में जनपद बलिया की प्रतिभागी शिप्रा सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद एवं उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उल्लेखनीय है कि विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद बलिया में दिनांक 09 मार्च 2026 को मुरली मनोहर टाउन डिग्री पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, बलिया में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर शिप्रा सिंह को दिनांक 01 से 03 मई 2026…
बलिया। समाजवादी पार्टी बलिया के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सुशील पाण्डेय “कान्हजी” ने प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सत्ताधारी दल अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती देख बेचैन हो उठा है। यही कारण है कि जनता के मूल मुद्दों—महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों से ध्यान भटकाने के लिए प्रतिदिन नए-नए राजनीतिक शिगूफे छोड़े जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के प्रति जनता का बढ़ता समर्थन भारतीय जनता पार्टी की चिंता का कारण बनता दिखाई दे रहा है। अपनी…
बलिया l जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया में शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में विभागाध्यक्षों एवं विभाग प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई।प्रो. शुक्ला ने कहा कि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने विभागों में अध्ययन-अध्यापन की प्रगति, पाठ्यक्रम , विद्यार्थियों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर चर्चा की। शिक्षकों से तकनीक आधारित शिक्षण को बढ़ावा देने और शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को छात्र-केंद्रित बनाने को निर्देशित किया। बैठक में सभी विभागाध्यक्षों एवं विभाग प्रभारियों ने अपने-अपने…
बलिया l जननायक चन्द्रशेखर विश्वाविद्यालय का अष्टम दीक्षान्त समारोह 29 जुलाई, 2026 को आयोजित होगा। विवि की कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की श्री राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल इस समारोह की अध्यक्षता करेंगी। दीक्षान्त के सफल आयोजन हेतु कुलपति प्रोफेसर नरेन्द्र कुमार शुक्ल के आदेशानुसार कुलसचिव एस एल पाल ने कोर समिति, स्वागत समिति, स्मारिका मुद्रण समिति, शोभायात्रा समिति, उत्तरीय एवं पगड़ी वितरण समिति, अनुशासन समिति आदि कई समितियों का गठन किया है। इन समितियों में विवि परिसर एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों के प्राध्यापक गण, प्राचार्य गण, संकायाध्यक्ष गण के साथ विवि के कर्मचारी भी सम्मिलित हैं। दीक्षान्त के पूर्व दीक्षोत्सव का…
बलिया । चितबड़ागांव नगर पंचायत के पीसीओ तिराहा स्थित तेलिया पोखरा के समीप सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्रि शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ने दो परिवारों की वर्षों की मेहनत को पलभर में राख में बदल दिया। आग की चपेट में आकर जूता-चप्पल एवं सिंगार सामग्री की दो दुकानें पूरी तरह जल गईं, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि समय रहते फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया, जिससे आसपास की अन्य दुकानें और रिहायशी मकान सुरक्षित बच गए और एक बड़ा हादसा टल गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार तड़के…
बलिया। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया की प्रभारी सचिव सुश्री गार्गी शर्मा के आदेश के क्रम में आज विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम गड़वार, बलिया में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पैरालीगल वॉलेंटियर्स (पीएलवी) द्वारा उपस्थित बुजुर्गों को उनके अधिकारों एवं उनसे संबंधित विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। पीएलवी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 15 जून को विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य बुजुर्गों के साथ होने…
