Author: UP Admin desk

बलिया। विकास भवन, बलिया में उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में हज यात्रा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा हज यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला गया।बैठक में उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के सदस्य जनाब जावेद कमर खान, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री आशुतोष पांडे, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री सरदार विश्वजीत सिंह, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बलिया के जिला महामंत्री मोमिन अहमद, जिला उपाध्यक्ष रेयाज अहमद, जिले की विभिन्न मस्जिदों के सम्मानित इमाम, मौलाना, धर्मगुरु एवं अन्य…

Read More

बिल्थरा रोड (बलिया)। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वाराणसी से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया। योजना के तहत प्रदेशभर में कार्ड वितरण एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में तहसील बिल्थरा रोड स्थित हरी केवल प्रसाद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बिल्थरा रोड विधायक हंसू राम ने पात्र शिक्षकों एवं कर्मचारियों को योजना के कार्ड वितरित किए।कार्यक्रम का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी सुनील चौबे के निर्देशन में किया गया। इसमें परिषदीय शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा रसोइयों ने भाग लेकर योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।मुख्य अतिथि…

Read More

बलिया l जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में  बुधवार को जननायक चन्द्रशेखर स्मृति दिवस के अवसर पर कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल, विश्वविद्यालय के अधिकारी, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने जननायक चन्द्रशेखर कीस्मृतियों को नमन किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर चन्द्रशेखर नीति अध्ययन केन्द्र एवं शोधपीठ के तत्वावधान में ‘लोक स्मृतियों में चन्द्रशेखर’ विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. जनार्दन राय ने अपने उद्बोधन में कहा कि चन्द्रशेखर की लोक संपृक्ति ही उनके व्यक्तित्व निर्माण का प्रमुख कारक रहा है। कहा कि लोक ने चंद्रशेखर को गढ़ा और चन्द्रशेखर ने सत्ता के शीर्ष पर रहने के वावजूद…

Read More

बलिया l जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के अष्टम दीक्षान्त समारोह में विद्यार्थियों को उपाधि वितरण के साथ स्वर्ण पदकों का वितरण किया जायेगा। 29 जुलाई को होने वाले समारोह में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थी, प्राध्यापक एवं अधिकारी ऐसे परिधान में नजर आएंगे, जिनमें भारतीय संस्कृति एवं परंपरा के साथ समदर्शिता का भाव विद्यमान होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि दीक्षान्त समारोह के अंतर्गत विद्यार्थियों का समावर्तन संस्कार होता है, जिसके लिए भारतीय परिधान ही उपयुक्त होंगे जो समारोह की गरिमा बढ़ाएंगे।कुलसचिव एस एल पाल ने बताया कि दीक्षान्त समारोह में सम्मिलित होने वाले छात्र सफ़ेद कुर्ता पायजामा जबकि छात्राएं पीले…

Read More

शिक्षकों को कैशलेस इलाज की सौगात, बलिया में मंत्री दयाशंकर सिंह और दानिश आजाद अंसारी ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ 12 लाख शिक्षकों को कैशलेस इलाज की सुविधा: दानिश आजाद अंसारी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां बलिया। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना, छात्र-छात्राओं को डीबीटी के माध्यम से सहायता राशि वितरण, शिक्षकों एवं संविदा कर्मियों की सामाजिक सुरक्षा तथा राष्ट्रीय स्तर पर चयनित स्वच्छ एवं हरित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के सम्मान समारोह का कार्यक्रम बुधवार को गंगा बहुद्देशीय सभागार में आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह एवं राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर…

Read More

जिलाधिकारी ने भूमि आवंटन और आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के दिए आदेश जिलाधिकारी ने मत्स्य पालन के लिए पट्टा आवंटन में तीन तहसीलों की खराब प्रगति पर संबंधित तहसीलदारों का वेतन रोकने के दिए आदेश चकबंदी विभाग में 4969 मुकदमे लंबित मिलने पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को शोकॉज नोटिस जारी करने के दिए आदेश बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों से जुड़े 25 महत्वपूर्ण एजेंडों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में आईजीआरएस, डिजिटल क्रॉप सर्वे, अंश निर्धारण, स्वामित्व…

Read More

एमआरएफ सेंटर बंद मिले तो होगी एफआईआर, डीएम ने अधिकारियों को दी चेतावनी बेल्थरारोड और रतसर कला के ईओ से मांगा स्पष्टीकरण, डीएम ने लगाई फटकार कूड़ा उठान, नाला सफाई और एमआरएफ संचालन में नहीं चलेगी लापरवाही बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के नगर निकायों में संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने और लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जनपद के सभी नालों की समयबद्ध सफाई…

Read More

जितेन्द्र कुमार सिंह बलिया । पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह द्वारा थाना चितबड़ागाँव पर जीर्णोर्द्धारित मिशन शक्ति केन्द्र व पुलिस सहायता केंद्र के नव निर्मित द्वितीय तल का उद्घाटन किया गया। तथा थाना चितबड़ागाँव का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित थानों के कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, मिशन शक्ति केन्द्र, शस्त्रों के रख-रखाव व यक्ष ऐप के माध्यम से ग्राम मोहल्ला के नाम को जोड़ना व साइबर संबंधित सभी तथ्यों की जानकारी कर कार्यालय के रजिस्टरों का औचक निरीक्षण कर सर्व सम्बन्धित को अभिलेखों के रख-रखाव के विषय में पूछताछ करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । थाना परिसर…

Read More

बलिया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विशेष योग जागरूकता कार्यक्रमों की शृंखला के अंतर्गत गुरुवार को अपायल, बलिया में स्वस्थ बुढ़ापा के लिए योग विषय पर विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के सहायक आचार्य राज कुमार ने प्रतिभागियों को योग के विभिन्न आयामों से परिचित कराया। उन्होंने शरीर को स्वस्थ एवं लचीला बनाए रखने के लिए सर्वप्रथम सन्धि संचालन का अभ्यास कराया। इसके पश्चात प्रतिभागियों ने कपालभांति, नाड़ीशोधन, भस्त्रिका एवं भ्रामरी प्राणायाम तथा प्रणव ध्यान का अभ्यास किया।राज कुमार ने योगाभ्यास के महत्व पर प्रकाश…

Read More

जिले के 07 केंद्रों पर होगी नीट परीक्षा, सुरक्षा और निगरानी के विशेष इंतजाम नीट परीक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को चेताया केंद्रों के बाहर लगेगा चेतावनी बैनर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना रहेगा प्रतिबंधित बलिया। जिले में 21 जून को आयोजित होने वाली नीट (NEET) परीक्षा को नकलविहीन, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की। बैठक में परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में…

Read More