- गोण्डा – खुलेआम चल रहा अवैध गांजे का कारोबार,वीडियो वायरल
- गोण्डा – फिरोजपुर में वीबी-जी रामजी योजना चढ़ी परवान
- गोण्डा – तेज रफ्तार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति और मासूम बेटा घायल
- गोण्डा – मृतक पत्रकार के परिवार को जिलाधिकारी ने दी आर्थिक सहायता
- कैंसर विशेषज्ञों का कहना है कि भारत में ओज़ोन प्रदूषण पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी कैंसर को बढ़ावा दे रहे हैं
- सोब्रानिये 2026: रूस में एमबीबीएस की तैयारी कर रहे भारतीय छात्रों की प्री-डिपार्चर सेरेमनी
- हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक के बाद अब लेग अटैक का खतरा: वैस्कुलर सोसाइटी ऑफ़ इंडिया
- दिल्ली के दिल में सजा देश की लोककला एवं बुनकरों का संसार
Author: UP Admin desk
बलिया। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश तथा माननीय जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया श्री अनिल कुमार झा के आदेशानुसार दीवानी न्यायालय, बलिया में आगामी 18 जुलाई 2026 को परक्राम्य लिखत अधिनियम (एनआई एक्ट) की धारा-138 के अंतर्गत लंबित मामलों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव एवं अपर जनपद न्यायाधीश श्री हरीश कुमार ने जनसामान्य से अपील की है कि धारा-138 एनआई एक्ट से संबंधित अपने लंबित मामलों को विशेष लोक अदालत में प्रस्तुत कर आपसी सुलह- समझौते के माध्यम से उनका…
गोपालपुर टांडी को बचाने की कवायद तेज, डीएम ने बाढ़ विभाग को दिए सख्त निर्देश कटान प्रभावितों को राहत देने के निर्देश, तीन दिन में भुगतान और भूमि पट्टा सुनिश्चित करने का आदेश बलिया। तहसील बैरिया के अंतर्गत ग्राम गोपालपुर टांडी में घाघरा नदी से हो रहे कटान का मंगलवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कटान प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया और ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को बताया कि अब तक घाघरा नदी के कटान से पांच मकान नदी में समाहित हो चुके हैं। इस…
बाढ़ ठोकर की चौड़ाई-गहराई की डीएम ने कराई नाप, निर्माण कार्य का लिया जायजा गंगा कटान से बचाव को प्रशासन सख्त, निर्माण कार्य युद्धस्तर पर पूरा करने के निर्देश बलिया। बैरिया तहसील के अंतर्गत ग्राम दुबे छपरा में गंगा नदी की बाढ़ से होने वाले कटान को रोकने के लिए निर्माणाधीन बाढ़ ठोकर का मंगलवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बाढ़ ठोकर की चौड़ाई और गहराई की मौके पर नाप कराई।अधिकारियों ने…
पुणे से लौटा राहुल का शव, पिपरौली बड़ागांव में पसरा मातम। नगरा (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र के पिपरौली बड़ागांव निवासी राहुल (30) पुत्र अच्छे लाल का शव मंगलवार को महाराष्ट्र के पुणे से उनके पैतृक गांव पहुंचा। एंबुलेंस से जैसे ही शव घर के दरवाजे पर पहुंचा, परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। इस हृदयविदारक दृश्य को देखकर गांव के लोगों की आंखें भी नम हो गईं। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई ।जानकारी के अनुसार राहुल परिवार के भरण-पोषण के लिए महाराष्ट्र के पुणे में क्रेन ऑपरेटर के रूप में कार्यरत थे। रविवार को कार्य…
बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्र को प्रोत्साहित करने और जनपद के विशिष्ट व्यंजन ‘बाटी-चोखा’ को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से “एक जनपद एक व्यंजन (ODOP)” वित्त पोषण सहायता योजना को वित्तीय वर्ष 2026-27 में लागू किया है।योजना के तहत जनपद बलिया के लिए चिन्हित ODOP उत्पाद बाटी-चोखा से संबंधित उद्योग, सेवा एवं व्यवसाय स्थापित करने के इच्छुक उद्यमियों को बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही परियोजना लागत के आधार पर सरकार मार्जिन मनी के रूप में वित्तीय सहायता भी प्रदान करेगी। इस योजना के…
बलिया l जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के अष्टम दीक्षांत समारोह के आयोजन के पूर्व दीक्षोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय स्वच्छता अभियान का आयोजन माननीय कुलपति प्रो नरेंद्र कुमार शुक्ल के संरक्षण में प्रारम्भ हुआ lकुलपति ने कहा कि परिसर की स्वच्छता विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य और शैक्षणिक प्रदर्शन पर सीधा प्रभाव डालती है l स्वच्छ वातावरण छात्रों को अनुशासित बनाता और उनमे जीवन भर के लिए अच्छी आदते विकसित करता है l इस कार्यक्रम का आयोजन अर्थशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ शशि भूषण, एन एस एस के कार्यक्रम अधिकारी द्व्य डॉ संजीव कुमार एवं डॉ लाल विजय सिंह द्वारा…
बिल्थरारोड(बलिया)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर परिसर में पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने की मुहिम के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीएचसी के अधीक्षक डॉ आरके सिंह और भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह ने संयुक्त रूप से पौधरोपण कर हरित भविष्य का संदेश दिया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। अधीक्षक डॉ सिंह ने कहा कि स्वच्छ व स्वस्थ पर्यावरण के लिए वृक्षारोपण जरूरी है। मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में काम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। पेड़-पौधे प्राण वायु के रूप में हमें ऑक्सीजन…
बलिया l जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के अष्टम् दीक्षांत समारोह के अवसर पर आयोजित दीक्षोत्सव कार्यक्रमों की शृंखला में सोमवार को अकादमिक भवन में महिला अध्ययन केन्द्र एवं सांस्कृतिक समिति के द्वारा आगामी ‘माँ- बेटी’ सम्मेलन हेतु बेटियों के लिए रक्त/ स्वास्थ्य परीक्षण निःशुल्क शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर मे परिसर की छात्राओं के रक्तचाप, मधुमेह, सीबीसी की जाँच चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार, डॉ. निकिता सिंह तथा डॉ. मधुलिमा के नेतृत्व में की गई। मेडिकल टीम में शहबानो परवीन, प्रशांत कुमार राय, राजकुमार, कृष्णा रावत, शुभम भारती, आशा सिंह, अभिषेक कुमार के द्वारा की गयी और छात्राओं को…
नगरा बलिया । थाना क्षेत्र के मलप मोड़ स्थित मजार के समीप 24 वर्षीय बुर्का पहनी हुई युवती का शव पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला।सोमवार की सुबह जब ग्रामीणों ने देखा तो चारों ओर हड़कंप मच गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिये भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है। नगरा थानाक्षेत्र के नगर पंचायत नगरा के वार्ड 9 मलप मोड पर सैय्यद बाबा का मजार है। जहां पर पेड पौधे हैं व…
चितबड़ागांव बलिया । सोमवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, चितबड़ागांव परिसर में ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत चितबड़ागांव के चेयरमैन अमरजीत सिंह ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के आयोजक एवं खंड शिक्षा अधिकारी सोहांव लाल जी ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद विद्यालय परिसर से स्कूल…
