- सड़क बनवाने को लेकर 07 साल की बच्ची ने डीएम से लगाई गुहार
- उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित करें निस्तारण- सीडीओ
- बच्चों से संबंधित अपराधों में त्वरित करें कानूनी कार्रवाई- एएसपी
- सीडीओ ने जिला महिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण
- अवैध हूटर के प्रयोग के विरुद्ध करें प्रभावी कार्रवाई- जिलाधिकारी
- गोण्डा – मुकदमे की दूसरे थाने से कराने की लगाई गुहार
- गोण्डा – मंत्री की नहीं सुनते कारिंदे, नहीं बना दिव्यांग का राशन कार्ड
- गोण्डा-ऑटो-बोलेरो में जबरदस्त भिड़ंत, मासूम समेत महिला की मौत, 6 बच्चे गंभीर
Author: UP Admin desk
सहतवार में जिला पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा, वसूली करने वालों पर होगी कार्रवाई बलिया। जिला पंचायत अपर मुख्य अधिकारी ने बताया है कि जनपद की सहतवार नगर पंचायत कार्यालय एवं सहतवार पुलिस चौकी के बगल स्थित जिला पंचायत की भूमि पर अवैध कब्जे और वसूली का मामला सामने आया है। जिला पंचायत प्रशासन ने इस संबंध में सख्त चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार की अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला पंचायत के अनुसार सहतवार कस्बे में स्थित अराजी संख्या-82, रकबा 63 डिस्मिल भूमि पूर्ण रूप से जिला पंचायत, बलिया की स्वामित्व वाली…
14 अगस्त तक शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के निर्देश जिला अस्पताल में कूलर, आरओ और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए आदेश ब्लॉकवार और ग्रामवार तय होगा आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य बलिया। जिला स्वास्थ्य समिति एवं आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत जिले में 15 मई 2026 से 14 अगस्त 2026 तक विशेष अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। इस संबंध में गुरुवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गांव-गांव अभियान चलाकर पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि…
नगरा (बलिया)। भीषण गर्मी और उमस के बीच नगरा क्षेत्र में हो रही लगातार अघोषित बिजली कटौती ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। दिनभर सूरज की तपिश झेलने के बाद रात में राहत की उम्मीद लगाए लोग जैसे ही सोने जाते हैं, वैसे ही बिजली गुल हो जाती है और पूरी रात बेचैनी में गुजरने लगती है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि रात करीब 11 बजे से शुरू होने वाली कटौती कई बार देर रात 2 से 3 बजे तक जारी रहती है, जिससे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी की नींद उड़ गई है। बिजली जाते…
चितबड़ागांव (बलिया)। क्षेत्र के ग्राम पंचायत कारो चौहानपुर बस्ती निवासी संतोषी चौहान (30) पत्नी देवेंद्र चौहान ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर गुरूवार की सुबह ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।बताया जा रहा है कि वह सुबह करीब चार बजे धर्मापुर-भरौली गांव के मध्य रेलवे लाइन के बीच पहुंच गईं, जहां मालगाड़ी की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।परिजनों के अनुसार संतोषी चौहान की शादी करीब नौ वर्ष पूर्व नगरा थाना क्षेत्र के बछयीपुर गांव में हुई थी। उनकी एक सात वर्षीय पुत्री…
सरकारी जल संरक्षण अभियान पर बदहाली का तमाचा बना तेलिया पोखरा। चितबड़ागांव। एक तरफ केंद्र व प्रदेश सरकार “जल है तो कल है” का संदेश देते हुए तालाबों और पोखरों के संरक्षण पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं दूसरी ओर नगर पंचायत चितबड़ागांव के वार्ड नंबर 6 पटेल नगर स्थित प्राचीन तेलिया पोखरा सरकारी दावों को खुली चुनौती देता नजर आ रहा है। नगर के बीचोंबीच स्थित यह ऐतिहासिक पोखरा आज गंदगी, जलकुंभी और उपेक्षा के दलदल में समाता जा रहा है।कभी नगरवासियों के लिए जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन का प्रमुख आधार रहा तेलिया पोखरा आज अपनी…
संवाददाता बलिया बैरिया (बलिया)। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित बैरिया-मांझी मार्ग पर इन दिनों पेट्रोल और डीजल की अवैध तस्करी खुलेआम जारी है। सीमावर्ती क्षेत्रों में संचालित कुछ पेट्रोल पंपों से बड़े पैमाने पर ईंधन बिहार भेजा जा रहा है। पड़ोसी राज्य बिहार में पेट्रोल-डीजल की कीमत अधिक होने के कारण यह अवैध कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। जानकारी के अनुसार तस्कर बाइक और चारपहिया वाहनों का इस्तेमाल कर रोजाना हजारों लीटर पेट्रोल और डीजल बिहार पहुंचा रहे हैं। इसके लिए बाइकों पर लोहे के एंगल से विशेष ढांचा तैयार किया गया है, जिस पर 200 से 300 लीटर तक क्षमता…
बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2026 के वृक्षारोपण अभियान को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई तथा विभिन्न थीम आधारित वनों की स्थापना पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने सदस्य सचिव जिला वृक्षारोपण समिति एवं प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग, बलिया श्री पृथ्वीराज के.एस.बी. ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2026 में अलग- अलग उद्देश्यों के अनुरूप विशेष प्रकार के वन विकसित किए जाएंगे। शासनादेश के अनुसार “मिशन छाया”, “वंदे मातरम वाटिका”,…
नगरा (बलिया) नगर पंचायत नगरा स्थित हनुमान चौक पर मंगलवार के शाम को चौहान समाज महासंघ के तत्वावधान में वीर शिरोमणि सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रही। सम्राट पृथ्वीराज चौहान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान के शौर्य, पराक्रम एवं राष्ट्रभक्ति पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि पृथ्वीराज चौहान भारतीय इतिहास के महान योद्धा थे, जिनका जीवन समाज को साहस…
जितेन्द्र कुमार सिंह बलिया बलिया : ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (एआइओसीडी) के आह्वान पर देशभर के केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट्स द्वारा अवैध एवं अनियंत्रित ऑनलाइन दवा बिक्री तथा जन स्वास्थ्य व लाखों छोटे केमिस्ट्स के अस्तित्व से जुड़े गंभीर मुद्दों के विरोध में एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल सफल रहा। इस आन्दोलन में बीएनएचए बलिया नर्सिंग होम एसोसिएशन, नीमा तथा विशेषतः एफएमआरआइ द्वारा एआइओसीडी के समर्थन के क्रम में यूपी एमएसआरए ने भरपूर समर्थन दिया। हड़ताल के बावजूद एसोसिएशन द्वारा जरूरतमंद मरीजों को आवश्यक एवं आपातकालीन दवाएं उपलब्ध कराकर मानवीय दायित्व का भी निर्वहन किया गया।एआइओसीडी एवं उत्तर प्रदेश…
नगरा(बलिया)। क्षेत्र व आदर्श नगर पंचायत नगरा की बिजली समस्याओं के समाधान हेतु बिजली विभाग के उपखण्ड अधिकारी (SDO) जी से मुलाकात कर क्षेत्र में लगातार आ रही बिजली की गंभीर समस्याओं से ज्ञापन देकर उन्हें अवगत कराया गया।गर्मी के इस मौसम में अघोषित बिजली कटौती आदि के कारण आम जनता, किसानों और व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या को अवगत कराने के दौरान एक ज्ञापन सौंपकर इन सभी समस्याओं का जल्द से जल्द स्थायी समाधान करने की मांग की गई।जनता के अधिकारों और उनकी बुनियादी सुविधाओं के लिए हमारा संघर्ष हमेशा जारी रहेगा। इस…
