- सड़क बनवाने को लेकर 07 साल की बच्ची ने डीएम से लगाई गुहार
- उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित करें निस्तारण- सीडीओ
- बच्चों से संबंधित अपराधों में त्वरित करें कानूनी कार्रवाई- एएसपी
- सीडीओ ने जिला महिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण
- अवैध हूटर के प्रयोग के विरुद्ध करें प्रभावी कार्रवाई- जिलाधिकारी
- गोण्डा – मुकदमे की दूसरे थाने से कराने की लगाई गुहार
- गोण्डा – मंत्री की नहीं सुनते कारिंदे, नहीं बना दिव्यांग का राशन कार्ड
- गोण्डा-ऑटो-बोलेरो में जबरदस्त भिड़ंत, मासूम समेत महिला की मौत, 6 बच्चे गंभीर
Author: UP Admin desk
जितेन्द्र कुमार सिंह बलिया बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों / वांछित/ फरार / वारण्टी अभियुक्तों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी सिकन्दर पुर/रसड़ा जनपद बलिया के कुशल नेतृत्व में थाना पकड़ी पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता। उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 20.05.2026 को थाना पकड़ी पुलिस टीम के उ0नि0 अमरनाथ यादव मय हमराहियान के देखभाल क्षेत्र, पेण्डिंग विवेचना सम्बन्धित मु0अ0सं0 51/26 धारा 191(2), 191(3), 190, 109, 115(2), 352, 351(3) BNS में मामूर थे कि मुकदमा…
जितेन्द्र कुमार सिंह बलिया बलिया। थाना उभांव जनपद बलिया पुलिस द्वारा दिनांक 16.05.2026 को घाघरा नदी में मिली युवती के शव से सम्बन्धित घटना का किया गया सफल अनावरण। घटना का विवरण- उल्लेखनीय है कि दिनांक 16.05.2026 को थाना उभांव पर सूचना प्राप्त हुई कि करीमगंज घाघरा नदी मे लावारिस अज्ञात मृतका के शव को लावारिस अवस्था मे अज्ञात व्यक्तियो द्वारा नदीं में फेक कर चले गये । सूचना पर मौके पर पहुंच कर फॉरेन्सिक टीम को अवगत कराते हुए अज्ञात मृतका के शव को पोस्टमार्टम कराया गया । पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका की मृत्यु हैंगिंग से होना पाया गया।…
बलिया। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगारपरक कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना की समय-सारणी जारी कर दी गई है। योजना के तहत न्यूनतम इंटरमीडिएट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को ‘ओ’ लेवल एवं ‘सीसीसी’ कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। भारत सरकार की संस्था राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) से मान्यता प्राप्त संस्थाओं के माध्यम से संचालित किया जाएगा। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर ओबीसी वर्ग के युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। इस योजना के लिए वही अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिनके माता-पिता…
Jitendra Kumar Singh ballia बलिया। जनपद के समस्त किसानों को सूचित करते हुए उप कृषि निदेशक मनीष कुमार सिंह ने बताया कि खरीफ सीजन 2026 हेतु सामान्य, संकर एवं बीज मिनीकिट की ऑनलाइन बुकिंग 18 मई 2026 से पुनः शुरू कर दी गई है। किसान कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट agriculture.up.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि किसान विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत दलहन फसलों जैसे उड़द, मूंग एवं अरहर, तिल, बाजरा, ज्वार, मक्का तथा श्री अन्न फसलों में ज्वार, बाजरा, रागी, सांवा एवं कोदो के मिनीकिट के लिए बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा ढैंचा बीज तथा…
संवाददाता बलिया।बिल्थरा रोड (बलिया)। उभांव थाने पर पीआरबी पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए लाए गए एक युवक को मारने पीटने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। युवक के परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले की जांच की बात कह कर मामले को दबाने का काम कर रही है। घटना सोमवार की शाम की बताई गई है। मामला बढ़ते देख एसपी बलिया ने पीआरबी के आरक्षी शिवकेश कन्नौजिया को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है और लोगों ने निष्पक्ष…
संवादाता बलिया चितबड़ागांव (बलिया)। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बढवलिया के टिकरी मौजा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिलाओं के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है। घटना में महिला समेत पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, टिकरी गांव निवासी राधेश्याम यादव अपने नाती के साथ मारपीट किए जाने को लेकर वीरेंद्र यादव के परिवार से पहले से रंजिश रखते थे। इसी…
यूपीपीसीएल की सुस्त कार्यशैली पर डीएम भड़के, तत्काल परियोजना शुरू करने के आदेश,आठ विभागों की परियोजनाएं अधूरी, डीएम ने कार्रवाई की दी चेतावनी संवाददाता बलिया बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सोमवार को विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक की। समीक्षा के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की रैंकिंग ‘सी’ तथा नई सड़कों के निर्माण कार्य की रैंकिंग ‘बी’ आने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जिन विभागों की रैंकिंग बी और सी है, वे विशेष प्रयास कर अपनी रैंकिंग ‘ए’…
गंगा-घाघरा के खतरे को देखते हुए बलिया प्रशासन अलर्ट, रेड-येलो जोन चिन्हित होंगे बलिया में बाढ़ को लेकर हाई अलर्ट, गांव-गांव पहुंचाई जाएगी कंट्रोल रूम की जानकारी संवाददाता बलिया बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सोमवार को विकास भवन में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा की और सभी विभागों को समय रहते व्यापक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि तहसील बैरिया और बलिया सदर क्षेत्र में गंगा नदी तथा बेल्थरारोड क्षेत्र में घाघरा नदी से बाढ़ आने की संभावना रहती है। इसे देखते हुए पंचायती राज विभाग और मुख्य…
संवाददाता बलिया बलिया। विकासखंड गड़वार के अंतर्गत ग्राम नारायनापाली में प्रस्तावित नई जिला जेल निर्माण के लिए चिन्हित भूमि का मंगलवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नक्शे के माध्यम से जेल निर्माण हेतु चयनित भूमि का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर को निर्देशित किया कि चयनित स्थल का सीमांकन कराकर पिलर गड़वाने की कार्रवाई शीघ्र पूरी कराई जाए। साथ ही संबंधित काश्तकारों की खसरा-खतौनी प्राप्त करने के निर्देश दिए, ताकि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ाते हुए उन्हें समय पर भुगतान किया जा सके। निरीक्षण…
संवाददाता बलिया बिल्थरारोड (बलिया)। सीयर ब्लॉक के ग्राम सभा कुशहा भाड़ स्थित एचपी गैस गोदाम के पास लगा 10 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर जल जाने से पिछले तीन दिनों से गांव की बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी हुई है। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच बिजली गुल रहने से ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।गांव में बिजली आपूर्ति बंद होने से लोगों को रातें जागकर बितानी पड़ रही हैं। पंखे, कूलर और पानी की मोटर बंद होने से सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को उठानी पड़ रही है। वहीं गर्मी के कारण लोगों का…
